चुनाव 2024: मंडी से विक्रमादित्य सिंह बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत को देंगे चुनौती! पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सीएम सुक्खू ने दिए संकेत

मंडी से विक्रमादित्य सिंह बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत को देंगे चुनौती! पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सीएम सुक्खू ने दिए संकेत
  • मंडी से कंगना को चुनौती देंगे विक्रमादित्य सिंह
  • प्रतिभा सिंह ने कहा आलाकमान युवा नेता की तलाश में
  • विक्रमादित्य सिंह पर सभी दिग्गज नेताओं की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट को लेकर सियासत गर्म है। इस बीच मंडी सीट की मौजूदा सांसद और हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह को टिकट दे सकती है। साथ ही, उन्होने कहा कि पार्टी हाईकमान इस सीट से किसी युवा को उतरना चाह रही है। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह का नाम आगे किया गया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

जल्द होगा फैसला- प्रतिभा सिंह

न्यूज एजेंसी एएनआई से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह कहा हैं, "हमने जो 2-3 नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, उन पर चर्चा हुई। यह आलाकमान, मल्लिकार्जुन खड़गे पर निर्भर करता है कि वे किन नामों पर मुहर लगाते हैं।"

मंडी सीट पर उन्होंने कहा, "हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बन गई है। नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।"

सीएम सुक्खू दिए संकेत

बता दें कि, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह के चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मंडी सीट से कोई युवा नेता ही चुनावी मैदान में होगा। इधर, बीजेपी ने मंडी सीट से बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है। लेकिन, अभी तक कांग्रेस की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी इस सीट से प्रतिभा सिंह और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को टिकट दे सकती है।

Created On :   13 April 2024 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story