बड़ा बयान: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी को दिया समर्थन, NDA से नाराज होने की अटकलों को भी किया खारिज

- हाल ही में मांझी ने एनडीए से जाहिर की थी नाराजगी
- कोई नाराजगी नहीं है- जीतन राम मांझी
- बिहार में इसी साल होंगे विधानसभा चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में बिहार के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली और झारखंड में एनडीए की ओर से उनकी पार्टी को सीट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही, माना जा रहा था कि वह एनडीए से नाराज चल रहे हैं। इस बीच अब जीतन राम मांझी का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कोई नाराजगी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने की भी घोषणा की है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने कहा, "कोई नाराजगी नहीं है। दिल्ली में अगर हमें सीटें नहीं मिली तो क्या है, हमें प्रधानमंत्री मोदी ने इतना बड़ा पद दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा।"
#WATCH पटना (बिहार): केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "कोई नाराजगी नहीं है...दिल्ली में अगर हमें सीटें नहीं मिली तो क्या है, हमें प्रधानमंत्री मोदी ने इतना बड़ा पद दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हमारी पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा।" pic.twitter.com/KEiDJgvNem
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2025
पहले वाले बयान से मचा बवाल
इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में अपनी साझेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया था। रविवार को जहानाबाद में हम पार्टी की रैली में उन्होंने कहा कि एनडीए के जरिए झारखंड और दिल्ली विधानसभा में उनकी पार्टी के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी गई। शायद एनडीए के लोग उन्हें कमतर समझते हैं। इसलिए बिहार में अपनी ताकत दिखाएंगे। दिल्ली और झारखंड में जिस प्रकार धोखा दिया है, बिहार में ये धोखा चलने वाला नहीं है। तब मांझी ने पत्रकारों के एक सवाल के जबाब में कहा, "एनडीए से नाराज नहीं हैं। हमें चार रोटी की भूख है और एक भी नहीं मिलेगा तो अपने गार्जियन से मांगेंगे नहीं?"
Created On :   21 Jan 2025 10:14 PM IST