हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर संशय बरकरार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आ रही है नजदीक

कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर संशय बरकरार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आ रही है नजदीक
  • कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
  • 90 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार 'आप'
  • 12 सितंबर को है नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि, अब ऐसा माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस की ओर से 'आप' को 7 सीटों का ऑफर मिला है। जिस पर केजरीवाल की पार्टी विचार कर रही है।

90 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार 'आप'

इधर, कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा में 'आप' सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। गठबंधन पर पूछे जाने पर प्रियंका कक्कड़ ने इस बारे में चर्चा जारी है। जल्दबाजी में कुछ कहा नहीं जा सकता है। उनकी पार्टी लगातार हरियाणा में काम कर रही है। पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि जमीनी स्तर पर उनका संगठन मजबूत है। वहीं, सुनीता केजरीवाल भी लगातार जनसभाएं कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत सीटों की संख्या और निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फंस सकती है। आप सूत्रों ने बताया था कि उनकी पार्टी को कांग्रेस का फार्मूला मंजूर नहीं है। अगर कांग्रेस अपने फॉर्मूले पर अड़ी रहती है तो गठबंधन नहीं हो पाएगा। बता दें कि, 12 सितंबर को हरियाणा में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने विनेश फोगाट को जुलाना, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला - किलोई, राव दान सिंह को महेंद्रगढ़, आफताब अहमद को नूंह, उदय भान को होडल, बदली से मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इधर, कांग्रेस लगातार राज्य में अपनी चुनाव रणनीति पर काम कर रही है। साथ ही, वह बीजेपी के बागियों पर भी नजर बनाए हुए रखी है।

Created On :   8 Sept 2024 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story