बिहार सियासत: किन-किन चीजों में बिहार है पीछे? RJD नेता तेजस्वी का बड़ा खुलासा, NDA पर लगाए कई आरोप

- तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा
- एनडीए पर लगाए तालमेल नहीं बैठने के आरोप
- बीजेपी में 3-4 गुट- आरजेडी नेता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार (21 फरवरी) को दावा किया कि बीजेपी में तीन से चार गुट मौजूद हैं। इसके अलावा एनडीए में भी कोई तालमेल नहीं है। तेजस्वी यादव ने यह भी बताया कि बिहार किन-किन चीजों में पीछे है?
तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप
RJD नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी में 3-4 गुट हैं जहां तक NDA में तालमेल की बात है तो जमीनी स्तर पर तालमेल नहीं दिखता है। इन लोगों का बस सौदा होता है कि सरकार में केवल बने रहना है। बिहार की जनता से कोई लेना देना नहीं है।
#WATCH | Patna, Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, "There are 3-4 factions in the BJP. There is no coordination within NDA on the ground level... They have nothing to do with the people of Bihar. Bihar is lagging behind in literacy, per capita income, and farmers' income.… pic.twitter.com/ox4MLxe7aA
— ANI (@ANI) February 21, 2025
किन-किन चीजों में बिहार है पीछे?
आरजेडी नेता ने मुताबिक साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय में बिहार सबसे पीछे है। किसानों की आय में बिहार पीछे है। बेरोजगारी पलायन और गरीबी में बिहार आगे है। जनता ने 11 साल केंद्र में और 20 साल यहां मौका दिया है। 15 साल से पुरानी गाड़ी को तो सरकार भी इजाजत नहीं देती है कारण है कि प्रदूषण करता है। इस सरकार को 20 साल हो गया तो अब जनता भी देख रही है कि किन लोगों ने विश्वासघात किया।
Created On :   21 Feb 2025 6:01 PM IST