छठे चरण का चुनाव: कोई है करोड़ों की संपत्ति का मालिक तो किसी प्रत्याशी के पास एक कप चाय पीने के पैसे नहीं

- शनिवार को देश में है छठे चरण का मतदान
- दिल्ली की सभी सीटों पर शनिवार को मतदान
- प्रत्याशी के पास एक कप चाय पीने के पैसे नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के 5 चरण संपन्न हो चुके हैं। छठे चरण का चुनाव 26 मई को है। जिसमें 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग होगी। छठे चरण में 899 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आइए जानते हैं इस चरण में सबसे अमीर और गरीब प्रत्याशियों कौन हैं।
नवीन जिंदल सबसे रईस
छठे चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी नवीन जिंदल हैं। नवीन बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र सीट से चुनाव मैदान में हैं। नवीन जिंदल 1241 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। 54 साल के नवीन जिंदल बड़े उद्योगपति हैं। उन्होंने 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी। वर्तमान में वे जिंदल स्टील एंड पावर लिमेटेड के अध्यक्ष हैं। साथ ही वे ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में मेनका गांधी का नाम भी शामिल है। मेनका सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनकी कुल संपत्ति 97 करोड़ रुपये है।
रणधीर सिंह सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी
छठे चरण में रणधीर सिंह सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। रणधीर सिंह हरियाणा के रोहतक से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन में उन्होंने अपनी संपत्ति मात्र दो रुपये बताई है। उनकी बताई संपत्ति के मुताबिक वे एक कप चाय भी नहीं खरीद सकते हैं।सबसे गरीब प्रत्याशियों की इस सूची में अगला नाम राम कुमार यादव का है। जिनकी कुल संपत्ति केवल 1686 रूपय है। वे प्रतापगढ़ से चुनावी मैदान में हैं।
छठे चरण के 5 सबसे धनी प्रत्याशियों की लिस्ट
1. कुरुक्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल - 1241 करोड़ रूपये
2. कटक से बीजेडी प्रत्याशी संत्रप्त मिश्र - 482 करोड़ रुपये
3. कुरक्षेत्र से आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता - 169 करोड़ रुपये
4. हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला - 139 करोड़ रूपये
5. गुरुग्राम से बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह - 121 करोड़ रूपये
मेनका गांधी भी सबसे अमीर प्रत्याशियों में शामिल
छठे चरण में टॉप 5 अमीर प्रत्याशियों के अलावा आईएनडी प्रत्याशी फौजी जय कुंवर त्यागी की कुल संपत्ति 113 करोड़ रूपये है। इसके बाद धनी प्रत्याशियों में मेनका गांधी का नाम आता है। उनकी कुल संपत्ति 97 करोड़ रूपये है। वे सुल्तानपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। फरीदाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह की कुल संपत्ति 90 करोड़ रूपये है। भिवानी से जेजेपी प्रत्याशी बहादुर सिंह के पास कुल 88 करोड़ की संपत्ति है। नई दिल्ली से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राज कुमार आनंद की कुल संपत्ति 83 करोड़ रुपये है।
छठे चरण के 5 सबसे गरीब प्रत्याशी
1. रोहतक से निर्दलीय प्रत्याशी मास्टर रंधीर सिंह - 2 रुपये
2. प्रतापगढ़ से एसयूसीआई(सी) प्रत्याशी राम कुमार यादव - 1686 रुपये
3. पश्चिमी दिल्ली से बीएसपी प्रत्याशी खिलखिलाकार - 2000 रुपये
4. उत्तर पश्चिम दिल्ली से वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी - 2000 रुपये
5. पुरी से आईएनडी प्रत्याशी दिलीप कुमार बराल - 4032 रुपये
छठे चरण में ये प्रत्याशी भी गरीब
छठे चरण में टॉप पांच गरीब प्रत्याशियों के अलावा विष्णुपुर से बीएसपी प्रत्याशी जयदेव धनक की कुल संपत्ति 5 हजार रूपये है। इसके बाद सोनीपत से आईएनडी प्रत्याशी अश्विनी की कुल संपत्ति की कुल संपत्ति 10 हजार रुपये है। वहीं, मेदिनीपुर से आईएनडी प्रत्याशी संजीब डे के पास 13056 रुपय की कुल संपत्ति है। दक्षिण दिल्ली से आईएनडी प्रत्याशी की कुल संपत्ति 14 हजार रुपये है।
Created On :   24 May 2024 10:08 PM IST