satpal jamba: सतपाल जाम्बा की जीवनी, जानिए हरियाणा की पुंडरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सतपाल जाम्बा कौन है?

सतपाल जाम्बा की जीवनी, जानिए हरियाणा की पुंडरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सतपाल जाम्बा कौन है?
  • पिछले तीन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को मिली हार
  • आईएनडी प्रत्याशी ही बाजी मारता है
  • समाज सेवी के साथ साथ सतपाल जाम्बा विजनेस करते है

डिजिटल डेस्क, पुंडरी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पुंडरी विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, पुंडरी एक सामान्य सीट है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सुल्तान जादौला, बसपा से हिसाम सिंह भुक्कल बीजेपी से 44 वर्षीय सतपाल जाम्बा को चुनावी मैदान में उतारा है।

सतपाल जाम्बासतपाल जाम्बा धरम सिंह के बेटे है। पिछले तीन चुनावों में यहां से बीजेपी और कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। पुंडरी विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा गठबंधन ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। यहां पिछले तीन चुनावों में आईएनडी प्रत्याशी ही जीतता आ रहा है। बीजेपी कांग्रेस के लिए यहां से जीतना आज भी चुनौती बना हुआ है।

2019 के विधानसभा चुनाव में आईएनडी से रणधीर सिंह गोलेन ने कांग्रेस के सतबीर सिंह जांगड़ा को हराया था। तीसरे नंबर पर बीजेपी की वेदपाल एडवोकेट रही। इस बार पुंडरी विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है। 2014 में आईएनडी से दिनेश कौशिक और 2009 आईएनडी से सुल्तान निर्वाचित हुए।

सतपाल जाम्बा की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने कुरूक्षेत्र विश्व विद्यालय से एमए इतिहास से पीजी किया हुआ है। उनकी पत्नी बिजनेस संभालती है। सतपाल जाम्बा खुद सोशल सर्विस के साथ साथ बिजनेस करते है।

Created On :   1 Oct 2024 1:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story