महाराष्ट्र सियासत: क्या BMC चुनाव में शिवसेना (UBT) लड़ेगी अकेले? पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने दिया बड़ा संकेत

क्या BMC चुनाव में शिवसेना (UBT) लड़ेगी अकेले? पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने दिया बड़ा संकेत
  • संजय राउत का बड़ा बयान
  • कार्यकर्ता अकेले लड़ना चाहते हैं- राउत
  • सांसद के बयान से सियासी हलचल तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिवसेन (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शनिवार (21 दिसंबर) को एक ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में पार्टी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, राउत ने संकेत दिए हैं कि शिवसेना (UBT) बीएमसी का इलेक्शन अपने बलबूते पर लड़ेगी।

कार्यकर्ता चाहते हैं पार्टी अकेले लड़े- संजय राउत

संजय राउत ने आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर कहा कि ,"उद्धव ठाकरे और अन्य पार्टी नेताओं के बीच बीएमसी चुनाव (अकेले लड़ने को लेकर) बातचीत जारी है। कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ें।''

हमने बीएमसी के चुनाव अकेले लड़े थे- शिवसेना यूबीटी सांसद

शिवसेना यूबीटी के सांसद राउत ने कहा, "यहां तक ​​कि जब शिवसेना (अविभाजित) का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन था तब भी हमने बीएमसी और अन्य नगर निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े थे। हम ऐसा करने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं। पुणे, पिंपरी-चिंचवड और नासिक नगर निकायों में एमवीए बरकरार रहेगा।"

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) का होगा गठबंधन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी बीएमसी चुनाव में गठबंधन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि शिवसेना, महायुति के साथ मिल कर चुनावी मैदान में उतरेगी। सभी 227 नगर निगम वार्ड में महायुति साथ मिलकर इलेक्शन लड़ेगें। इनमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, अजित पवार (महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री) के नेतृत्व वाली एनसीपी और भारतीय जनता पार्टी हिस्सा हैं।

महाराष्ट्र में बनी महायुति की सरकार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन को शानदार जीत मिली। जिसके बाद राज्य की कमान देवेंद्र फडणवीस के हाथ सौंपी गई। वहीं, उपमुख्यमंत्री का पद एकनाथ शिंदे और अजित पवार को मिला।

Created On :   21 Dec 2024 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story