Delhi Cabinet Oath Ceremony: परसों हुआ मां का निधन, आज ली मंत्री की शपथ, जानिए कौन हैं पंकज सिंह और क्यों बीजेपी ने उन्हें कैबिनेट में जगह देकर खेला बड़ा दाव

- पहली बार विधायक बने पंकज सिंह बने कैबिनेट मिनिस्टर
- बिहार के बक्सर से आते हैं पंकज सिंह
- पूर्वांचली वोटरों को साधने के लिए बीजेपी आलाकमान ने बनाया मंत्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद आज नई सरकार का शपथ ग्रहण हो गया। रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं सीएम के रुप में शपथ ग्रहण की। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह भी शामिल हैं। उन्होंने विकासपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के महिंद्र यादव को 13 हजार 364 वोट से हराया है।
दो दिन पहले हुआ मां का निधन
शपथ ग्रहण से दो दिन से पहले यानी 18 फरवरी को पंकज सिंह की मां सीता सिंह का निधन हुआ था। उनके भाई ने कहा कि आज अगर मां जिंदा होती तो उन्हें गर्व होता। मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के धरौली गांव के रहने वाले पंकज सिंह के पिता एमसीडी के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं।
पंकज सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को दिल्ली के विकासपुरी में हुआ था। वह पेश से डेंटिस्ट हैं। उन्होंने साल 1998 में मगध यूनिवर्सिटी बोधगया, बिहार से बीडीएस की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एमसीडी के पार्षद के रूप में हुई थी। वो पहली बार विधायक चुने गए हैं।
इस वजह से बने मिनिस्टर
दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों की आबादी काफी ज्यादा है। वह कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पूर्वांचल से आने वाले पंकज सिंह को मिनिस्टर बनाकर बीजेपी ने पूर्वांचली वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। इसके अलावा वह राजपूत समाज का बड़ा चेहरा भी हैं।
Created On :   20 Feb 2025 5:36 PM IST