कैबिनेट बैठक: NDA के सभी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री की हुई मुलाकात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दी जानकारी
![NDA के सभी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री की हुई मुलाकात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दी जानकारी NDA के सभी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री की हुई मुलाकात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दी जानकारी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/07/1401407-.webp)
- NDA के सभी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री की हुई मुलाकात
- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दी जानकारी
- नित्यानंद राय ने किया आरजेडी और कांग्रेस पर हमला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए के सभी सांसदों से मुलाकात की। जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राय ने दी है। मीडिया के सामने नित्यानंद राय ने आरजेडी और कांग्रेस के बीच आरोप लगाया।
बैठक के बारे में दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- आज NDA के सभी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद हमेशा बिहार पर रहता है और आज की मुलाकात ये स्पष्ट करती है कि बिहार के विकास और बिहार की विरासत को पीएम मोदी काफी महत्व देते हैं।
आरजेडी और कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- 15 वर्षों की राजद की सरकार और पूर्व की कांग्रेस की सरकारों ने बिहार को बीमार प्रदेश बना दिया था। विकास की राह पर बिहार चल रहा है और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार का विकास है।
Created On :   7 Feb 2025 11:04 PM IST