बिहार सियासत: 'पहले भी प्रधानमंत्री बिहार आ चुके हैं...', जानिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने क्यों कहा ऐसा

पहले भी प्रधानमंत्री बिहार आ चुके हैं..., जानिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने क्यों कहा ऐसा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ बिहार एनडीए के भी कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- जो लोग प्रधानमंत्री के बार-बार बिहार आने पर सवाल उठा रहे हैं, शायद उन्हें नहीं पता कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री बिहार आ चुके हैं। दरभंगा में उनके कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। जनजातीय गौरव दिवस पर वे जमुई में कार्यक्रम कर चुके हैं। आज प्रधानमंत्री भागलपुर में थे।

    अब बिहार में 2 एम्स हो रहे हैं- चिराग पासवान

    चिराग पासवान ने आगे कहा कि किसी भी राज्य के लिए यह सौभाग्य की बात है कि देश का प्रधानमंत्री उस राज्य पर इतना ध्यान दे रहा है। वह वादों को पूरा करने की गारंटी है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। एक समय था जब देश में सिर्फ 2 एम्स थे, अब बिहार में 2 एम्स हो रहे हैं। यह हमारे लिए बड़ी बात है कि बिहार में मखाना बोर्ड का गठन हुआ क्योंकि बिहार में मखाना का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24 फरवरी) को बिहार के दौरे के लिए पहुंचे। पीएम मोदी भागलपुर में रैली को संबोधित किया। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। पीएम ने 'पीएम किसान योजना' की 19वीं किस्त जारी कर दी। रैली के दौरान उन्होंने किसानों और पुल को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को आधुनिक किस्म के बीज दिए हैं। हमने कोरोना के वक्त किसानों को खाद की भी कमी नहीं होने दी। इसके अलावा पीएम ने कहा कि बिहार में पुल की कमी है।

    'हमने किसानों को दिए बीज'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले किसान संकट से घिरा रहता था। जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं वो इन स्थितियों को कभी नहीं बदल सकते। NDA सरकार ने इस स्थिति को बदला है। बीते सालों में हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए हैं। पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी। आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है। हमने कोरोना के महासंकट में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी। अगर NDA सरकार ना होती तो क्या होता? अगर NDA सरकार ना होती तो आज भी किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती। NDA सरकार ना होती आज किसानों को यूरिया की एक बोरी 3 हजार की मिल रही होती।

    बिहार में पुल की कमी

    पीएम ने कहा कि बिहार की एक और बड़ी समस्या का समाधान NDA सरकार कर रही है। नदियों पर पर्याप्त पुल ना होने के कारण बिहार को अनेक समस्याएं होती हैं। आपको आने जाने में दिक्कत ना हो इसके लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं। अनेक पुल बनवा रहे है। यहां गंगाजी पर 4 लेन के पुल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस पर 1100 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं।

    Created On :   24 Feb 2025 11:00 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story