पीएम का असम दौरा: पीएम मोदी 24 फरवरी को करेंगे असम का दौरा, झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

पीएम मोदी 24 फरवरी को करेंगे असम का दौरा, झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी
  • पीएम मोदी 24 फरवरी को करेंगे असम का दौरा
  • झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
  • सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी असम दौरे पर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम आने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी झुमोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोर) 2025 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को झुमोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोर) 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

झुमोइर बिनंदिनी कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- असम में 24 तारीख की शाम को एक बहुत बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है। झुमोर नृत्य, जो हमारे चाय जनजाति समुदायों की परंपरा है, उससे जुड़े 8600 नर्तक अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमारे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को झुमोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोर) 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने भी इस दौरे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा- 24 तारीख की शाम को मैं जीवंत शहर गुवाहाटी में झुमोर बिनंदिनी कार्यक्रम में शामिल होऊंगा। यह कार्यक्रम असम की संस्कृति, खास तौर पर चाय बागानों और राज्य के अन्य आदिवासी समुदायों का जश्न मनाता है। केंद्र और असम सरकार उनके कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। 25 तारीख को मैं एडवांटेज असम इन्वेस्टमेंट समिट में हिस्सा लूंगा, जिसका उद्देश्य राज्य की विकास यात्रा को गति देना है।

Created On :   22 Feb 2025 9:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story