पटना वारदात: दानापुर में बदमाशों के हुडदंग से फैली दहशत, 3 लोगों को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

- पटना में शनिवार को बड़ा वारदात
- दानापुर में बदमाशों ने तीन को मारी गोली
- 2 लोग गंभीर रूप से घायल
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना शनिवार को अपराधियों के हुड़दंग से गूंज उठी। पटना के दानापुर इलाके में तीन लोगों को गोली मारी गई। इस घटना में एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना दानापुर के गांधी स्कूल रोड की थी। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना में घायल तीनों लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
बदमाशों ने तीन लोगों को मारी गोली
इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है। इस मामले के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए हैं। इस मामले के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को ढूंढने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ले रही है। फिलहाल, इस वारदात के पीछे का कारण नहीं पता चल पाया है।
एएसपी भानु प्रताप सिंह ने जांच का दिया आश्वासन
इस मामले में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस बारे में दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि खगौल थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग की, जिसमें युवक सुजीत कुमार समेत दो अन्य बच्चों को गोली लगी है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Created On :   23 Feb 2025 12:13 AM IST