दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 'वे कितने भी 'जुमला पत्र' लेकर आएं, जनता ने मन बना लिया...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना

वे कितने भी जुमला पत्र लेकर आएं, जनता ने मन बना लिया..., कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • 5 फरवरी होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
  • 8 फरवरी को आएंगे चुनावी नतीजे
  • राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली की सियासत गर्म है। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच सीधा वार-पलटवार को दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी और आप दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे (बीजेपी) कितने भी जुमला पत्र लेकर आएं, जनता ने अपना मन बना लिया है। दिल्ली की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है।

AAP और बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने पिछले 27 सालों में भाजपा को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया। इसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होगी। भाजपा 5 साल सत्ता में रही, फिर कांग्रेस 15 साल और अब AAP 10 साल से सत्ता में है। जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है। इसलिए चाहे वे (भाजपा) कितने भी 'जुमला पत्र' लेकर आएं, जनता ने अपना मन बना लिया है।"

राज्य में सियासत गर्म

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।

Created On :   26 Jan 2025 12:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story