सोनिया गांधी के हाथ में गिरा झंडा तो ट्वीटर पर अमित शाह का वीडियो क्यों हुआ वायरल, ये है बड़ी वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मंगलवार को अपना 137 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे थे। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर जब झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची तो सही से बंधे न होने की वजह से झंडा आकर सोनिया गांधी की हाथ में ही गिरा और बाद में बिना झंडा फहराए ही राष्ट्रगान गाया गया।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद सियासत तेज हो गई, कई बीजेपी समर्थको ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी की खिंचाई की तो कांग्रेस की तरफ से अमित शाह का वीडियो शेयर किया गया। जिसमें वह खुद तिरंगा फहरा रहे हैं और वैसे ही घटना उनके साथ भी हुई थी जैसे मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई।
— ANI (@ANI) December 28, 2021
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने किया पलटवार
आपको बता दें कि सोनिया गांधी के झंडा फहराने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा कि जिसके घर शीशे के बनें होते हैं, वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंका करते। हालांकि दोनों घटनाएं मिलती- जुलती दिख रही है,बस नेता अलग हैं। बता दें कि शर्मा ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह खुद झंडा फहरा रहे हैं और जैसे ही डोरी खींचते हैं, तिरंगा झंडा नीचे चला आता है। इस वीडियो को शेयर कर पीसी शर्मा ने बीजेपी को उसी भाषा में जवाब देकर बोलती बंद कर दिया।
— P. C. Sharma (@pcsharmainc) December 28, 2021
एक यूजर्स ने ट्वीट कर लिखा
तस्वीर पहली में कांग्रेस का झंडा पर गिर जाता है और सोनिया गांधी ने अपने हाथों में झंडा पकड़ रखा था, इसे फर्श पर गिरने नहीं दिया। जबकि तस्वीर दूसरी में भारत का तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर गिरता है और अमित शाह ने इसे फर्श पर गिरने दिया।
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) December 28, 2021
अरूण नाम के ट्वीट यूजर्स ने कांग्रेस पार्टी को लेकर मजाकिया वीडियो ट्वीट किया। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कांग्रेस पार्टी का झंडा सोनिया गांधी के हाथ पर गिरता है। बाद में दो बंदर हंसने लगते है। कहीं न कहीं यह ट्वीट कांग्रेस पार्टी पर तंज कसने के लिए किया गया था।
— Arun (@arunpudur) December 28, 2021
Created On :   28 Dec 2021 11:44 PM IST