सोनिया गांधी की ईडी मुसीबत टलने के बजाय बढ़ती जा रही है, आज ईडी के सामने फिर पेश होगी कांग्रेस अध्यक्ष गांधी
![Sonia Gandhis ED trouble is increasing instead of averting, Congress President Gandhi will again appear before ED today Sonia Gandhis ED trouble is increasing instead of averting, Congress President Gandhi will again appear before ED today](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/07/sonia-gandhis-ed-trouble-is-increasing-instead-of-averting-congress-president-gandhi-will-again-appear-before-ed-today_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी मुसीबत टलने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। आज फिर सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ करेगी। ईडी के ये पूछताछ तीसरी बार होगी। इसके लिए आज तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के सामने सोनिया गांधी पेश होंगी। 21 जुलाई और 26 जुलाई की पूछताछ के बाद आज तीसरी बार सोनिया गांधी ईडी के समक्ष पेश होकर सवालों का सामना करेंगी।
ईडी के पास नेशनल हेराल्ड हेराफेरी मामले में सवालों की लंबी लिस्ट है, जिन पर जांच टीम सोनिया गांधी से पूछताछ करने में जुटी हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कई सांसद जनप्रतिनिधि संसद में विरोध जता रहे है। प्रदर्शन में कई सांसदों के साथ खुद राहुल गांधी भी सड़क पर उतरे और धरने पर बैठे। जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया था।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ED बार-बार धमकी दे रही है,कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है।सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है।उन्हें लगता है ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं
ED बार-बार धमकी दे रही है,कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है।सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है।उन्हें लगता है ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं:कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/VLcJgqIvgN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2022
Created On :   27 July 2022 8:06 AM IST