दो दिवसीय दौरे पर अरूणाचल गए शाह ने कांग्रेस पर किए करारे हमले

- कांग्रेल वाले आंखे बंद करके विकास ढूंढ रहे है -शाह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अरूणाचल प्रदेश गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में एक विवि प्रोग्राम में दिए बयान का इशारों ही इशारों में पलटवार कर दिया। गृहमंत्री शाह ने कहा कांग्रेल वाले आंखे बंद करके विकास को खोज रहे है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कांग्रेसी मित्र बोलते हैं कि 8 साल हो गए मोदी जी ने क्या किया? ये कांग्रेस वाले आंख बंद करके विकास को ढूंढ रहे हैं। राहुल बाबा आंख खोल दो, इटालियन चश्मा निकाल दो और भारतीय चश्मा पहन लो तो मालूम पड़ेगा कि 8 साल में क्या हुआ है।
कांग्रेसी मित्र बोलते हैं कि 8 साल हो गए मोदी जी ने क्या किया? ये कांग्रेस वाले आंख बंद करके विकास को ढूंढ रहे हैं। राहुल बाबा आंख खोल दो, इटालियन चश्मा निकाल दो और भारतीय चश्मा पहन लो तो मालूम पड़ेगा कि 8 साल में क्या हुआ है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/UKKDYfDeA6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2022
इन 8 सालों में पर्यटन को बढ़ाने के लिए, यहां के लॉ एंड ऑर्डर को शांति प्रदान करने के लिए, इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए और विकास को बढ़ाने के लिए पेमा खांडू और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने जो 50 साल में नहीं हुआ वो 8 साल में करने का काम किया है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2022
उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा आखों खोल दो..इटालियल चश्मा उतार दो और भारतीय चश्मा पहन लो तो मालूम पड़ जाएगा कि इन आठ सालों में मोदी सरकार के नेतृत्व में क्या हुआ है?
अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नमसाई में ITBP, CRPF और असम राइफल्स के कर्मियों के साथ "बड़ा खाना" आयोजन में शामिल हुए और भोजन किया। pic.twitter.com/5bl4teKGgb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2022
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि इन 8 सालों में पर्यटन बढ़ा, लॉ एंड ऑर्डर से शांति कायम की, उन्होंने कहा इन कांग्रेस वालों को बता देता हूं कि संरचनात्मक विकास को बढ़ाने के लिए पेमा खांडू और नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने आठ साल में वो कर दिया जो 50 साल में नहीं हुआ।
अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नामसाई में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। pic.twitter.com/jCMRcMVdRV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2022
Created On :   22 May 2022 4:45 PM IST