सिद्धू की ताजपोशी तय ! हरीश रावत से मिले अमरिंदर सिंह, कहा- सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी तय मानी जा रही है। सिद्धू को पंजाब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की बात पर नाराज हुए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अब मान गए हैं। पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा, उन्हें सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर होगा। वहीं, हरीश रावत ने भी बैठक के बाद कहा कि कैप्टन पहले दिए हाईकमान के फैसले से सहमत होने के बयान पर ही कायम हैं। बस अब एक औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/B23ScQL7A8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2021
वहीं, नवजोत सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान की औपचारिक घोषणा से पहले ही लगातार मंत्रियों व विधायकों से मिल रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने शनिवार सुबह कांग्रेस के मौजूदा प्रधान सुनील जाखड़ से पंचकूला में मुलाकात से की थी। जाखड़ से मुलाकात के बाद जब सिद्धू उनके साथ बाहर निकले, तो एक-दूसरे को गले लगाया। जाखड़ ने सिद्धू को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि यह बैठक बड़ों का मार्गदर्शन लेने के लिए हुई है। माना जा रहा है कि सिद्धू की पंजाब प्रधान के तौर पर ताजपोशी तय है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले जो एक महान बयान दिया था कि जो निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष लेंगी वो उसको मानेंगे, आज उन्होंने अपने उस बयान को दोहराया: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत pic.twitter.com/ROnNIzbE86
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2021
Created On :   17 July 2021 3:44 PM IST