पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार मामले में मंत्री सिंगला को किया बर्खास्त

- करप्शन के पुख्ता सबूत
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार में शामिल स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार मामले में लिप्त होने के चलते बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम मान को मंत्री सिंगला के खिलाफ करप्शन के पुख्ता सबूत मिलने की बात कही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं
मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, चंडीगढ़ pic.twitter.com/o2m4zFXVHs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2022
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम मान ने बर्खास्त मंत्री के खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने का भी आदेश दिया है। सीएम आदेश पर पंजाब पुलिस ने सिंगला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एससीबी ने पूर्व मंत्री सिंगला को अरेस्ट भी कर लिया है।
साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, चंडीगढ़
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2022
खबरों के मुताबिक मंत्री सिंगला पर अधिकारियों से रिश्वत मांगने की शिकायतें काफी दिनों से मिल रही थी। जिन पर पुख्ता सबूत मिलने का इंतजार किया जा रहा था। सबूत मिलने के बाद सीएम मान इतनी बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने कहा है कि एक परसेंट भी करप्शन नहीं चलेगा। अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माता के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा।
Created On :   24 May 2022 2:25 PM IST