जयवर्धन सिंह ने सिंधिया पर कसा तंज, बताया सिंधिया की वजह से कितने भागों में बंटी बीजेपी

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शहीदों के कार्यक्रम से लौटने के बाद वे कई कांग्रेस नेता से मिलने पहुचें। इस बीच जयवर्धन सिंह ने अशोक सिंह के घर में पत्रकारों से भी बतचीत की है, जिसमें उन्होंने केंद्रिय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि जब से सिंधिया भाजपा में शामिल हुए हैं भाजपा तो तीन भागों में बंट के रह गई है। एक है- शिवराज भाजपा, दूसरी - महाराज भाजपा और तीसरी - नाराज भाजपा। कांग्रेस से सिंधिया के जाने के बाद पार्टी में सारी गुटबाजी समाप्त हो चुकी है और सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा में गुटबाजी बढ़ गई है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जयवर्धन सिंह कोविड वैक्सीनेशन पर भी बोले और उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से कुछ सीखना चाहिए कि कैसे कांग्रेस ने पूरे देश में पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया था और देश को पोलियो से मुक्ति दिलाई थी। जिस गति से भाजपा कोविड टीकाकरण अभियान चला रही है लगता नहीं है कि साल के अंत तक पूरे भारत के नागरिकों को टीका लग पाएगा।
जयवर्धन सिंह से पत्रकारों ने ओबीसी आरक्षण पर हो रहे बवाल के विषय में सवाल पूछा जिस पर उन्होंने कहा कि, जब कमलनाथ सत्ता में थे तब कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देना तय किया था। जिसके बाद जब सरकार बदली तब नई सरकार ने कोर्ट में जवाब पेश करते हुए कहा कि अभी आरक्षण संभव नहीं है। जो कि भाजपा सरकार ने कहीं न कहीं ओबीसी वर्ग के लोगों के साथ अन्याय और धोखा किया है।
जयवर्धन ने अन्न उत्सव पर भी चर्चा कि, जिस पर उन्होंने कहा कि लोग बाढ़ के कारण बेहाल हैं। बाढ़ प्रभावित लोग दाने दाने के लिए तरस रहे हैं। उन तक किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं पहुंच रही हैं और भाजपा राज्य में अन्न उत्सव मना रही है। बैग पर अपने फोटो छपवाए जा रहे हैं। आज तक कांग्रेस ने ऐसा प्रचार कभी नहीं किया है। इन सबके बजाए बीजेपी को कोई असरदार अभियान चलाना चाहिए जो लोगों के हित में हो। प्रधान मंत्री और बीजेपी को कांग्रेस से कुछ सीखना चाहिए।
Created On :   25 Aug 2021 5:59 PM IST