भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का श्रेय नेहरू को : सीएम बोम्मई

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का श्रेय पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है। विधान सौधा में पंडित नेहरू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू बच्चों से प्यार करते थे और उनकी जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ बहुत निकटता से काम किया। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गांधी जी का पूरा समर्थन किया और देश को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने विकास की नींव रखी। उन्होंने जनरल टीटो के साथ गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय तरीके से काम किया। सीएम बोम्मई ने कहा, भारत अभी भी गुटनिरपेक्ष आंदोलन में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मंत्री हलप्पा अचार और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा और अन्य नेताओं ने भी नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   14 Nov 2022 3:01 PM IST