मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस कर्नाटक में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी

- फ्रीडम पार्क में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस सोमवार को मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ राज्य की राजधानी बंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राज्य में हिंदुत्ववादी ताकतों को प्रोत्साहित करने और समाज में दरार पैदा करने की कोशिश को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोल सकते हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी, निर्माण सामग्री और रासायनिक उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आम आदमी के लिए गंभीर कठिनाई पैदा कर रही हैं।
पार्टी महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। कांग्रेस 9 अप्रैल को जिला और तालुक मुख्यालयों में मूल्य वृद्धि को लेकर पहले ही विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। फ्रीडम पार्क में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के लिए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने की उम्मीद है, इसलिए बेंगलुरु के केंद्रीय व्यापार जिले में यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
(आईएएनएस)
Created On :   11 April 2022 11:00 AM IST