कांग्रेस नेहरू परिवार का घोषित सीएम चेहरा, बयान से पलटी प्रियंका

- प्रियंका का बयान चर्चा का मुद्दा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की ओर से जारी युवा घोषणापत्र प्रोग्राम में मीडिया के एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने खुद को मुख्यमंत्री चेहरे के संकेत दिए थे। शुक्रवार को दिल्ली में दिए प्रियंका संकेत के बाद से कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों में चर्चा का मुद्दा बन गया है।
दरअसल कल शुक्रवार को नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर युवा घोषणापत्र के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की तरफ से सीएम का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा, क्या आपको यूपी में कांग्रेस की ओर से कोई और चेहरा दिख रहा है? इसके बाद ही पक्ष विपक्ष के राजनैतिक गलियारों में कांग्रेस सीएम चेहरे के चर्चे होने लगे। अटकलें लगाई जाने लगी कि कांग्रेस नेहरू परिवार से पहली बार कोई मुख्यमंत्री का चेहरा होगा।हालांकि कुछ देर बाद एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गाँधी अपने बयान से पलट गई और उन्होंने कहा सीएम का फैसला पार्टी ही करती है। आगे उन्होंने कहा मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं ही चेहरा हूं। वो तो मैंने थोड़ा बढ़ चढकर के कह दिया था क्योंकि बार-बार यही सवाल किया जा रहा था।।
कांग्रेस की ओर से यूपी में सीएम को चेहरा कौन होगा मीडिया के इस सवाल के जवाब में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने साफ संकेत दिया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा वही हैं। विवादित होते इस बयान के कुछ समय बाद ही प्रियंका गांधी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपने पूर्व के शब्दों को वापस ले लिया और कहा कि यूपी में सिर्फ पार्टी का चेहरा अकेली वो नहीं हैं उन्होंने वो बात बढ़ा-चढ़ा कर कह दी थी।
Created On :   22 Jan 2022 3:03 PM IST
Tags
- उत्तरप्रदेश न्यूज
- उत्तर प्रदेश कांग्रेस
- उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
- उत्तर प्रदेश सरकार
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री
- उत्तर प्रदेश पुलिस
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- यूपी विधानसभा चुनाव 2022
- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
- पंजाब चुनाव 2022
- यूपी चुनाव 2022
- विधानसभा चुनाव 2022
- उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022