मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा शहीदी दिवस पर जारी करेंगे anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर, भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ लिया जायगा सख्त एक्शन

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शपथ लेने के बाद एक्शन मोड़ पर नजर आ रहे है।भगवंत मान ने पंजाब में ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च करने का फैसला किया है। भगवंत मान ने बुधबार को ही शहीद भगत सिंह के गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मान ने ट्विटर के माध्यम से आज सुबह ही बताया था कि वह एक ऐतिहासिक फैसला लेने वाले है।जो राज्य में अभी तक नहीं लिया गया।
सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ बड़ा फैसला ले सकते है। तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए भगवंत मान ने दोपहर को ट्वविट कर यह जानकारी दी कि वह शहीद सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन लॉन्च की जायेगी। मान ने यह भी कहा कि भष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत वॉट्सऐप पर कर सकेंगे।
भगवंत मान ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा "भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 17, 2022
आपको बता दें आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भष्टाचार को मुद्दा बनाया था । पार्टी ने तब चुनाव में प्रचार के दौरान कहा था कि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो भष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी।
Created On :   17 March 2022 5:55 PM IST