कन्नूर जिले में RSS कार्यालय पर फेंका बम, घटना में इमारत की खिड़की के शीशे टूटे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में RSS कार्यालय पर बम फेंका गया। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई है। घटना में इमारत की खिड़की के शीशे टूटे। खबर में अपडेट जारी हैं
घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर तत्काल पुलिस पुहंची, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच शुरू कर दी हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ हैं। हालफिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला के पीछे किसकी साजिश हैं। जांच के हर एंगल से पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं बीजेपी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी ने घटना को लेकर राज्य प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया हैं।
केरल: कन्नूर जिले के पय्यानुर में RSS कार्यालय पर बम फेंका गया। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई है। घटना में इमारत की खिड़की के शीशे टूटे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
Created On :   12 July 2022 8:59 AM IST