तीन बार मुख्यमंत्री रहे बड़े नेता कांग्रेस के कह सकते है अलविदा, सोनिया को पत्र लिखकर दी जानकारी

- 81 साल के एंटनी केरल के तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश में पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 10 मार्च को आने वाले है। इस चुनाव में हर पार्टी अच्छे प्रदर्शन का दावा कर रही है। कांग्रेस के लिए नतीजों के पहले ही बुरी खबर आ रही है। पिछले कुछ सालों में कांग्रेस छोड़कर कई नेता दूसरी पार्टियों में जा रहे है। लेकिन अब कांग्रेस के एक बड़े नेता पार्टी से संन्यास लेने वाले हैं। दरअसल केंद्रीय मंत्री रह चुके एके एंटनी अब सक्रिय राजनीति से संन्यास लेना चाहते है। एके एंटनी पार्टी के साथ ही राज्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके है।
सोनिया गांधी को पत्र
एके एंटनी ने इस संबध में सोनिया गांधी के पत्र लिखा है। पत्र में एंटनी ने कहा है कि 2 अप्रैल को उनका राज्यसभा से कार्यकाल समाप्त होने वाला है, और अब वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। आपको बता दें पिछले साल केरल विधान सभा चुनाव के दौरान ही एंटनी संन्यास लेने की बात कह चुके थे। इस संबध में उन्होंने बताया था कि "मैंने सोनिया जी को सक्रिय राजनीति छोड़ने के बारे में जानकारी दे दी है। सोनिया गांधी को मैंने कुछ महीने पहले ही अनौपचारिक रूप से इसकी जानकारी दे दी थी।
केरल के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं
एके एंटनी का यह भी कहना है कि वह अब दिल्ली में नहीं रहेंगे। अब वह केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में रहेंगे। 81 साल के एंटनी केरल के तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 1970 में पहली बार वह केरल में विधायक बने थे। 37 साल की उम्र में एके एंटनी मुख्यमंत्री बन गए थे। एंटनी पांच बार विधानसभा पहुंचे। एंटनी कांग्रेस संसदीय समिति के 10 साल तक प्रेसिडेंट रहे है। और । तीन बार वह केंद्रीय मंत्री रहे और पांच बार राज्यसभा पहुंचे।
Created On :   9 March 2022 12:23 PM IST