अमित शाह ने कहा पंजाब में गठबंधन के गणित पर विचार कर रही है बीजेपी

- योग्यता के आधार पर लड़ा जाएंगा चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एचटी लीडरशिप समिट 2021 में शनिवार को कहा कि बीजेपी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टियों के साथ गठबंधन पर विचार कर रही है। यह संभव है कि हम दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे। हम दोनों पार्टियों से सकारात्मक बात कर रहे हैं। शाह बोले भाजपा एक बार फिर यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।
शाह ने कहा पहले सपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया और बाद में तीनों सपा, बसपा और कांग्रेस एक साथ आए लेकिन भाजपा चुनाव जीत गई। लोग जागरूक हैं। वोट बैंक के आधार पर बने गठबंधन अब लोगों का मार्गदर्शन नहीं कर सकते।
कृषि कानूनों की निरस्ती पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के प्रति बड़ा दिल दिखाया। पंजाब में अब चुनाव योग्यता के आधार पर लड़ा जाएगा। वहीं अखिलेश के गठबंधन पर अमित शाह बोले गठबंधन को वोट अंकगणित से जोड़ना चुनाव का आकलन करने का सही तरीका नहीं है। राजनीति भौतिकी नहीं बल्कि रसायन है। जब दो रसायन मिलते हैं तो तीसरा रसायन बनता है।
Created On :   4 Dec 2021 5:25 PM IST