73वे गणतंत्र दिवस की धूम, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में भी आज 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभक्ति की भावना और जोश मैदान से हिमशिखरों तक देखने को मिल रही है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने ध्वजारोहण किया, साथ ही परेड की सलामी ली।
दूसरी ओर, आइटीबीपी के जवान हिमवीरों ने उत्तराखंड के 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित औली में शून्य से 20 डिग्री नीचे सेल्सियस तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर सेना, आइटीबीपी, पुलिस पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट किया।
पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिन 175 कैदियों को रिहा किया है, उनमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एक कैदी 47 वर्ष से अधिक समय से जेल की सजा काट रहा था।
(आईएएनएस)
Created On :   26 Jan 2022 3:01 PM IST