संजौली मस्जिद विवाद: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार बंद
  • अवैध संजौली मस्जिद विवाद का मामला
  • कुल्लू व्यापार मंडल ने किया बाजार बंद का आह्वान
  • बीते दिन शिमला में हुआ बाजार बंद

डिजिटल डेस्क, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में शिमला की संजौली मस्जिद विवाद पर कुल्लू व्यापार मंडल के 'बंद' के आह्वान के कारण बाजार बंद हैं।

हिमाचल प्रदेश में व्यापारी मंडल ने कुल्लू,मंडी, संधोल समेत कुछ जिलों में आज शनिवार को बाजार बंद का आह्वान किया है। व्यापारी मंडल के अनुसार 5 घंटे तक इन जिलों में बाजार बंद रहेगा। हालांकि शिमला में बाजार खुले रहेगे। बीते दिन शिमला में बाजार बंद हो चुका है। शिमला में बीते कल 1 बजे तक बाजार बंद रहा।

आपको बता दें 11 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली मस्जिद विवाद में कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। संजौली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। कई लोगों पर मामला दर्ज किया। इसी के विरोध में 14 सितंबर को हिमाचल बंद का आह्वान किया। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद की ओर मार्च करते हुए ‘हिमाचल ने ठाना है, देवभूमि को बचाना’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे भी लगाए।

आपको बता दें शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें 6 पुलिसकर्मी सहित 12 लोग घायल हो गए, कई लोगों को चोटें आई। गुस्साएं लोगों ने बैरिकेड भी तोड़ दिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बुधवार को व्यापारियों पर लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में शिमला व्यापार मंडल के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन और बाजार बंद किया।शहर में बड़े पैमाने पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रैली निकाली गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार शामिल हुए।

Created On :   14 Sept 2024 6:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story