लोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण में यूपी की 13 सीटों पर दिग्गजों का आमना-सामना, जानिए इन सीटों पर कौन किसे दे रहा चुनौती

सातवें चरण में यूपी की 13 सीटों पर दिग्गजों का आमना-सामना, जानिए इन सीटों पर कौन किसे दे रहा चुनौती
  • 1 जून को लोकसभा चुनाव के सांतवे चरण का मतदान
  • 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग
  • जानिए यूपी की 13 सीटों पर कैंडिडेट्स की डिटेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है। इसमें 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 904 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। इस बार उत्तरप्रदेश की आखिरी 13 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रोबर्ट्सगंज सीटे शामिल हैं। अंतिम चरण के मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अनुप्रिया पटेल जैसे कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हैं। इसके अलावा यूपी की घोसी, गाजीपुर और मिर्जापुर लोकसभा सीट भी सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं यूपी की इन हाईप्रोफाइल सीटों के बारे में से जहां से दिग्गज कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।

वाराणसी लोकसभा सीट

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की सीटों पर दिग्गज कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इन 13 सीटों में से वाराणसी सीट सबसे हॉट है। दरअसल, इस सीट से मौजूदा सासंद पीएम मोदी तीसरे बार चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय को उतारा है। जबकि, बहुजन समाज पार्टी ने अतहर जमाल लारी पर दांव लगाया है।

गोरखपुर लोकसभा सीट

यह सीट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गृहक्षेत्र है। यहां से भाजपा ने भोजपुरी एक्टर और मौजूदा सासंद रवि किशन को फिर से प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को उतारा है। यहां से बसपा ने मुस्लिम कैंडिडेट जावेद सिमानी पर भरोसा जताया है।

चंदौली लोकसभा सीट

इस सीट से भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे अपना तीसरा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें इंडिया गठबंधन और सपा के कैंडिडेट वीरेंद्र सिंह और बसपा के सत्येंद्र कुमार मौर्य से चुनौती मिल रही हैं।

रोबर्ट्सगंज लोकसभा सीट

भाजपा ने मौजूदा सासंद पकौड़ी लाल कोल की बहू रिंकी कोल पर दोबारा से भरोसा जताया है। यहां से सपा ने छोटेलाल खरवार को मैदान में उतारा है। जबकि, बसपा ने धनेश्वर गौतम पर दांव लगाया है।

घोसी लोकसभा सीट

यहां से एनडीए गठबंधन के तहत ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को मौका दिया है। उनके सामने सपा ने राजीव राय को मैदान में उतारा है। बसपा ने बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी बनाया है। इस लिहाज से यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

कुशीनगर लोकसभा सीट

इस सीट से भाजपा के टिकट पर मौजूदा सांसद विजय दुबे तीसरे बार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से इंडिया गठबंधन के तहत अजय प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा सपा के पूर्व नेता स्वामी मौर्य प्रसाद राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।

मिर्जापुर लोकसभा सीट

इस सीट से भाजपा ने दो बार की मौजूदा सांसद अनुप्रिया पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके सामने सपा ने भाजपा के पूर्व नेता रमेश बिंद को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने मनीष त्रिपाठी पर दांव लगाया है।

देवरिया लोकसभा सीट

यहां से भाजपा ने समाजसेवी शशांकमणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। जबकि, कांग्रेस और सपा ने इंडिया गठंधन के तहत अखिलेश यादव को मैदान में उतारा है। बसपा ने संदेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।

सलेमपुर लोकसभा सीट

भाजपा ने यहां से दो बार के सासंद रहे रवींद्र कुशवाहा को फिर से मौका दिया है। उन्हें सपा के पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर और बसपा के भीम राजभर से चुनौती मिल रही है।

महाराजगंज लोकसभा सीट

इस सीट पर भाजपा ने छह बार के सांसद पंकज चौधरी पर दांव लगाया है। उनके सामने सपा ने वीरेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि, बसपा ने मौसम ए आलम को मौका दिया है।

गाजीपुर लोकसभा सीट

इस सीट पर मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सियासी दलों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। यहां से सपा ने मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने पारसनाथ राय को प्रत्याशी बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से अफजाल ने बसपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। अफजाल अंसारी पांच बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।

बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा ने यहां से सुभावती पासवान के बेटे कमलेश पासवान को मौका दिया है। इस सीट से पासवान तीन बार के विजेता रह चुके हैं। उनके सामने सपा ने संदल प्रसाद और बसपा ने रामसमूझ सिंह को मैदान में उतारा है। बता दें, डॉ. रामसमूझ पूर्व इनकम टैक्स अफसर के पद पर रह चुके हैं।

Created On :   27 May 2024 3:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story