मस्जिद विवाद और प्रदर्शन: हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने 11 सितंबर को हुए प्रदर्शन का वीडियो जारी किया, पुलिस पर पथराव करते हुए दिखे प्रदर्शनकारी

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने 11 सितंबर को हुए प्रदर्शन का वीडियो जारी किया, पुलिस पर पथराव करते हुए दिखे प्रदर्शनकारी
  • प्रदर्शन में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए
  • घायल पुलिसकर्मियों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल
  • पुलिस ने अब तक 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज़ की

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला पुलिस ने शिमला में 11 सितंबर को हुए प्रदर्शन का वीडियो जारी किया है। वीडियो में पथराव करते हुए साफ तौर पर प्रदर्शनकारी दिखाई दे रहे है। पुलिस ने अब तक 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज़ की हैं। प्रदर्शन में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है, जिसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है और उसकी हालत गंभीर है।

आपको बता दें हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अवैध मस्जिद विवाद के मामले के चलते पूरे शहर में तनावपूर्ण माहौल है। संजौली में प्रशासन ने धारा 163 लगा रखी है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मस्जिद जाने वाले रास्तों पर पुलिस कर्मी तैनात है।

बीते दिनों हिंदू संगठनों ने वहां विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं शिमला कमिश्नर कोर्ट में 5 अक्टूबर को मस्जिद मामले की सुनवाई होनी है।

हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला के संजौली में हिंदू संगठनों ने मस्जिद को लेकर प्रदर्शन किया।हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ दी। संजौली में तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। ये पूरा मामला कोर्ट में है। आपको बता दें कि हिंदू संगठनों की मांग है कि मस्जिद का अवैध निर्माण तुड़वाया जाए। बीते दिन मल्याणा में दोनों समुदायों के बीच हुई लड़ाई के बाद यह मामला भड़क उठा था। शहर में पहले से ही धारा 163 लगी हुई है।

Created On :   13 Sept 2024 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story