हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 67 उम्मीदवारों को मिला टिकट, लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 67 उम्मीदवारों को मिला टिकट, लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम नायब सिंह सैनी
  • बीजेपी ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
  • 5 अक्टूबर को होने वाले हैं हरियाणा में विधानसभा चुनाव
  • लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम सैनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 67 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। लाडवा सीट से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि, अभी वह करनाल सीट से विधायक हैं। वहीं, अनिल विज को अंबाला कैंट सीट चुनावी मैदान में लड़ेंगे। इस लिस्ट में 18 विधायक और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। वहीं, इस लिस्ट में 8 महिलाओं को भी टिकट मिला है।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें बीजेपी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। बीजेपी को इस राज्य में लोकसभा चुनाव में काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा। राज्य में की 10 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इससे पहले बीजेपी के पास राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटेंं थीं।

साल 2019 के हरियाणा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। इस दौरान बीजेपी को 40 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 10 सीटों मिली थीं। वहीं, आईएनएलडी एक सीट ही जीत सकी थी। जिसके बाद बीजेपी ने राज्य में जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

कब होंगे हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। पहले 1 अक्टूबर को चुनाव होने वाले थे। वहीं, 4 अक्टूबर को नतीजे आने वाले थे। लेकिन बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को लेकर वोटिंग की तारीख को बदला गया है।

बीजेपी की पहली लिस्ट

  1. लाडवा सीट से नायब सिंह सैनी
  2. अंबाला कैंट से अनिल विज
  3. कालका से शक्ति रानी शर्मा
  4. पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता
  5. अंबाला शहर से असील गोयल
  6. मुलाना से संतोष सरवन
  7. सढौरा से बलवंत सिंह
  8. जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर
  9. यमुनानगर से धनश्याम दास अरोड़ा
  10. रादौर से श्याम सिंह राणा
  11. शाहबाद से सुभाष कलसाना
  12. थानेसर से सुभाष सुधा
  13. पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
  14. गुहला से कुलवंत बाजीगर
  15. कलायत से कमलेश ढांडा
  16. कैथल से लीला राम गुर्जर
  17. नीलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी
  18. इंद्री से राम कुमार कश्यप
  19. करनाल से जगमोहन आनंद
  20. घरौंदा से हरविंदर कल्याण
  21. पानीपत ग्रामीण से महिलाप ढांडा
  22. पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
  23. इसराना से कृष्ण लाल पंवार
  24. समालखा से मनमोहन भड़ाना
  25. खरखौदा से पवन खरखौदा
  26. सोनीपत से निखिल मदान
  27. गोहाना से अरविंद शर्मा
  28. सफीदों से राम कुमार गौतम
  29. जींद से कृष्ण लाल मिड्ढा
  30. उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
  31. टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
  32. फतेहाबाद से डूडा राम बिश्नोई
  33. रतिया से सुनीता दुग्गल
  34. कालांवाजी से राजिंदर देशुजोधा
  35. रनिया से शीशसाल कंबोज
  36. आदमपुर से भव्य बिश्नोई
  37. उकलाना से अनूप धानक
  38. नारनौंद के कैप्टन अभिमन्यू
  39. हांसी से विनोद भयाना
  40. बरवाला से रणबीर गंगवा
  41. हिसार से कमल गुप्ता
  42. नलवा से रणधीर पनिहार
  43. लोहारू से जेपी दलाल
  44. बधरा से उमेद पातुवास
  45. दाददी से सुनील सांगवान
  46. भिवानी से धनश्याम सर्राफ
  47. तोशाम से श्रुति चौधरी
  48. बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
  49. मेहम से दीपक हुडा
  50. गढ़ी सांपला किलोई से मंजू हुडा
  51. कलानौर से रेनू डाबल
  52. बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
  53. बादली से ओपी धनखड़
  54. झज्जर से कप्तान बिरधाना
  55. बेरी से संजय कबलाना
  56. अटेली से आरती सिंह राव
  57. नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
  58. कोसली अनिल दहिना
  59. रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव
  60. बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
  61. गुडगांव से मुकेश शर्मा
  62. सोहना से तेजपाल तंवर
  63. पलवल से गौरव गौतम
  64. पृथला से टेक चंद शर्मा
  65. बल्लभगढ़ से मूल चंद शर्मा
  66. फरीदाबाद से विपुण गोयल
  67. तिगांव से राजेश नागर

Created On :   4 Sept 2024 2:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story