आबकारी मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड में भेजा

- कोर्ट में पेश हुए संजय सिंह
- ईडी ने मांगी रिमांड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीते दिन (4 अक्टूबर) ही प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटले में नाम आने का हवाला देते हुए सिंह को हिरासत में ले लिया था। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) संजय सिंह को आज यानी 5 अक्टूबर को दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इसके बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति या शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।
संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी काफी आक्रामक दिखाई दे रही है। आप नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इस घटना को बदले की कार्रवाई बता रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में आप नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर पायलट ने उठाया सवाल
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, आंकड़ों को देखें तो पिछले 5-7 सालों में ईडी का जो तथाकथित एक्शन हुआ है वह 95 फीसदी उन लोगों पर हुआ है जो सरकार के खिलाफ रहे हैं। जब चुनाव से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई होती है तो कई सवाल उठते हैं कि मंशा क्या है? उद्देश्य क्या है? जो सत्ता से जुड़े लोग हैं उनपर कभी कोई जांच, छापेमारी नहीं होती, उन्हें कोई नोटिस नहीं मिलता।"
Live Updates
- 5 Oct 2023 3:56 PM IST
कोर्ट लाए गए संजय सिंह
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट लाए गए आप सांसद संजय सिंह, ईडी सिंह को रिमांड पर लेने की मांग कोर्ट के सामने रख सकती है।
- 5 Oct 2023 3:50 PM IST
राउज ऐवेन्यू कोर्ट पहुंचेंगे सिंह
संजय सिंह को पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा है। किसी भी वक्त ईडी की टीम राउज ऐवेन्यू कोर्ट पहुंच जाएगी।
- 5 Oct 2023 1:33 PM IST
थोड़ी ही देर में सिंह की पेशी
कुछ देर बाद दिल्ली स्थिति राउज ऐवेन्यू कोर्ट में संजय सिंह को पेश किया जाएगा। संजय सिंह को कल(4 अक्टूबर) छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था।
- 5 Oct 2023 1:30 PM IST
आबकारी मामले में अबतक क्या-क्या हुआ?
- सीबीआई ने अगस्त 2022 में आबकारी मामले में केस दर्ज किया
- पहली गिरफ्तारी सितंबर के महीने में विजय नायर की हुई थी
- 25 नवंबर को सीबीआई ने अपनी चार्जशीट दाखिल करी थी
- 23 अगस्त 2022 को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया
- जांच एजेंसी ने मनीष सिसौदिया को 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया
- अप्रैल 2023 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने पूछताछ की
- आबकारी मामले में ईडी अबतक 4 से ज्यादा चार्जशीट दाखिल कर चुकी है
- शराब घोटाले मामले में अब तक करीब 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है
- 5 Oct 2023 1:03 PM IST
हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
आप और दिल्ली पुलिस में झड़प की खबर है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शकारियों को हिरासत में ले लिया है।
- 5 Oct 2023 12:40 PM IST
बीजेपी दफ्तर के सामने आप का विरोध प्रदर्शन
दिल्ली के बीजेपी दफ्तर के सामने आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में आप के कई विधायक शामिल हैं।
- 5 Oct 2023 12:32 PM IST
बीजेपी के विरोध में आप का प्रदर्शन
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली, मुंबई और पुणे में आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खाेल रखा है। मुंबई पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
- 5 Oct 2023 12:18 PM IST
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने बीजेपी पर साधा निशाना
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा, "यह बहुत दुखद है। संजय सिंह सरकार के कई कृत्यों के खिलाफ संसद में काफी मुखर रहे हैं। वे लंबे समय से सरकार की नजरों में थे क्योंकि वे एक प्रखर वक्ता हैं। मुझे लगता है, आज उनकी गिरफ्तारी चुनाव से पहले का शक्ति प्रदर्शन है। मैं उनकी गिरफ्तारी का विरोध करता हूं। वे शराब घोटाले का मुख्य आदमी कैसे हो सकते हैं, अब रिपोर्ट आने पर देखा जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि कब तक ऐसा होगा, यह एक लोकतांत्रिक देश है।
Created On :   5 Oct 2023 12:14 PM IST