Maha Kumbh 2025: दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन सिंह के साथ महाकुंभ में लगाई डूबकी, हाल ही में प्रयागराज में हुई भगदड़ पर व्यक्त किया दुख

- दिग्विजय सिंह ने महाकुंभ में लगाई डूबकी
- दिग्विजय सिंह ने बेटे जयवर्धन सिंह भी साथ रहे मौजूद
- हाल ही में प्रयागराज में हुई भगदड़ पर जताया दुख
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने महाकुंभ स्नान किया। इस दौरान दिग्विजय के बेटे जय वर्धन सिंह भी मौजूद रहे। प्रयागराज में स्नान करने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "मैं पिछले 3 कुंभ से यहां(प्रयागराज) स्नान करता आया हूं। महाकुंभ में जो दुर्घटना हुई है उस पर हम अपना दुख प्रकट करते हैं। कहीं न कहीं कमी रही क्योंकि कहा गया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था है। इसे(महाकुंभ) इवेंट नहीं मानना चाहिए यह हमारी आस्था का प्रश्न है।"
दिग्विजय ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा- आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान करने और अर्घ्य देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने इस अवसर पर माँ गंगा से देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
दिग्विजय के बेटे जय वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा- आज प्रयागराज में मेरे पिता दिग्विजय सिंह जी के साथ महाकुंभ माघ पूर्णिमा के पावन दिन पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ गंगा यमुना सरस्वती, सूर्यदेव भगवान, हमारे पितरों व देवी देवताओं का आशीर्वाद और असीम कृपा सदैव बनी रहे।
माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया
आज 12 फरवरी को शाम 6 बजे तक 46.25 करोड़ से अधिक लोगों ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है। महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर रिकॉर्ड, आज 2 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
Created On :   12 Feb 2025 11:37 PM IST