दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अब मुस्लिम वोटर्स को शिफ्ट करने पर सियासी बखेड़ा, AAP उम्मीदवार ने भाजपा पर लगाया आरोप

अब मुस्लिम वोटर्स को शिफ्ट करने पर सियासी बखेड़ा, AAP उम्मीदवार ने भाजपा पर लगाया आरोप
  • दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव
  • राज्य में मुस्लिम वोटर्स को लेकर सियासत तेज
  • आप ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में कल यानी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले सोमवार शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इस दौरान राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में कोई कसर अधूरी नहीं छोड़ी। इस बीच बवाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान उपकार ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि सोमवार रात पुलिस प्रोटेक्शन में 20 बसों के जरिए मतदाताओं को अजमेर शिफ्ट किया गया है। इससे उन्हें मतदान देने से रोक जा सकें।

आप उम्मीदवार का कहना है कि उन्होंन पुलिस सुरक्षा में हो रही इस कार्रवाई का विरोध किया है। इसके बाद बसों को जाने से रोक गया था। जय भगवान ने आरोप लगाया कि पूरी दिल्ली में भाजपा मुस्लिम वोटर्स को वोट देने से रोकने की साजिश रच रही है।

यह भी पढ़े -कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा जोरदार निशाना, कहा- अभी बेल पर आए हैं दोबारा फिर जाएंगे

बवाना विधानसभा के चुनावी मुद्दे

दिल्ली का बवाना विधानसभा क्षेत्र प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्र है। इस क्षेत्र के अंतर्गत 21 गांव आते हैं। यहां पर जेजे क्लस्टर के वोटरों की संख्या अधिक है। बवाना विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस विधानसभा में चुनाव कूड़े के पहाड़, भीषण जाम, गंदे पानी की निकासी, पार्कों की बदहाली और हायर एजुकेशन की कमी जैसे प्रमुख मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।

बता दें, दिल्ली के विधानसभा चुनाव परिणामों में मुस्लिम वोटर्स का अहम योगदान रहता है। जबकि, दिल्ली की 12.9 प्रतिशत मुस्लिम आबादी कई विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। दरअसल, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने से राजनीतिक दलों इस समुदाय पर खास फोकस रखते हैं।

आप और भाजपा में जुबानी जंग

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों पहले से दिल्ली की वोटर्स लिस्ट में फर्जी नाम जोड़ने और असली वोटरों के नाम हटाने के आरोपों को लेकर आप और भाजपा में जुबानी जंग छिड़ी हुई थी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हजारों वैध वोटर्स के नाम काटने के लिए साजिश की है।

इस बीच अब सूबे में मुस्लिम वोटर्स को लेकर सियासत गरमा गई है। आप ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह मुस्लिम वोटर्स को वोट देने से रोकने के लिए संगठित साजिश रच रही है। हालांकि, भाजपा ने आप के इन आरोपों को गलत ठहराया है। भाजपा ने कहा कि इन लोगों को अजमेर नहीं प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पहुंचाया जा रहा है।

Created On :   4 Feb 2025 4:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story