दिल्ली सियासत: मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर जमकर साधा निशाना
  • मनीष सिसोदिया ने भाजपा को घेरा
  • खराब कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
  • 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए 20 फरवरी को शपथग्रहण होनी है। इस बीच 19 फरवरी को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और तिलक नगर से विधायक जरनैस सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी पर भी जोरदार निशाना साधा है।

आपको बता दें कि, 20 फरवरी को दिल्ली के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे। वहीं, आज शाम तक सीएम के नाम का एलान हो जाएगा।

कानून व्यवस्था पर सवाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आप लोगों को पहले ही दे रखी है। दिल्ली के बलात्कारियों में खौफ पैदा कीजिए। दिल्ली के अपराधियों के अंदर खौफ पैदा कीजिए। ये क्यों नहीं हो पा रहा है, क्योंकि अपराधियों को पता है कि जिनका कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है उनको प्रैक्टिस ही नहीं है।

जरनैल सिंह का बीजेपी पर निशाना

तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरे इलाके में सात साल की बच्ची के साथ रेप किया गया, इसको लेकर दिल दुखी भी है और गुस्सा भी है कि दिल्ली में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए बीजेपी नाकाम है। दिल्ली में रेप, मर्डर और फिरौती इतनी आम हो गई है कि दिल्ली पुलिस इसे रोकने में नाकाम है। लोगों में गुस्सा है कि हर दिन बढ़ रहे इन अपराधों के बाद दिल्ली का क्या होगा।

Created On :   19 Feb 2025 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story