नई सरकार नया फैसला: दिल्ली को मिलेंगी 11,000 इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री पंकज सिंह का बड़ा एलान

दिल्ली को मिलेंगी 11,000 इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री पंकज सिंह का बड़ा एलान
  • पंकज सिंह का बड़ा दावा
  • दिल्ली को मिलेगी डेढ़ साल में 11 हजार ई-बस
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस में होगा सुधार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के परिवहन मंत्री बनते ही पंकज सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ सालों में दिल्ली में 11,000 इलेक्ट्रिक बस शामिल की जाएंगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि दिल्ली से पचास परसेंट CNG बसों को हटा दिया गया है। वहीं, आने वाले महीनों में सीएनजी से चलने वाली बाकी की बसों को भी हटाया जाएगा।

11 हजार इलेक्ट्रिक बसें

पंकज सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस आनी शुरू हो गई हैं। 1,500 इलेक्ट्रिक बसों का पहले ही दिल्ली की सड़कों पर परिचालन हो रहा है। अगले डेढ़ साल में सार्वजनिक परिवहन बस बेड़े में 11 हजार इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस में भी सुधार किया जाएगा।

आपको बता दें कि, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के 78 जगह चार्जिंग स्टशन बनाए जा चुके हैं। दिल्ली में 2500 चार्जिंग पॉइंट्स जहां इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकता है। आज के समय में दिल्ली में ही सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसें सेवा में हैं।

फ्री बस सेवा रहेगी जारी

पंकज सिंह ने सबको विश्वास दिलाया कि महिलाओं के लिए दिल्ली में बसों में सफर मुफ्त रहेगा।

आयुष्मान योजना को मंजूरी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया था कि पहली कैबिनेट की बैठक में उन्होंने आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अगर बात करें दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की तो यह स्कीम भी जल्द पास की जाएगी। इस योजना के अब तक पास न होने के चलते पूर्व सीएम आतिशी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही हैं। वहीं, रेखा गुप्ता ने कहा कि हमें अपना काम करने दीजिए।

Created On :   22 Feb 2025 2:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story