लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आज से शुरुआत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आज से शुरुआत
  • राहुल गांधी की दूसरी बड़ी यात्रा
  • पहले निकाली थी भारत जोड़ो यात्रा
  • कांग्रेस नेताओं ने दी बधाी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर रहेंगे । यात्रा की शुरुआत करने के लिए राहुल गांधी अपने आवास से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकल गए है। यहां से वो मणिपुर के इम्फाल जाएंगे। आपको बता दें राहुल गांधी की ये दूसरी यात्रा है, इससे पहले उनकी भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर भारत की ओर निकली थी। मणिपुर के थौबल से शुरु होने वाली यात्रा पूरब से पश्चिम के महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए मणिपुर रवाना होने के लिए कांग्रेस नेता हवाईअड्डे पहुंचे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा, "मैं राहुल गांधी को बधाई देना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा में जो उन्होंने परिश्रम किया और देश में विचार धारा की लड़ाई लड़ी कि किस प्रकार से सभी साथ चलें और देश को आगे लेकर जाएं। इतनी बड़ी यात्रा के बाद दोबारा से एक और यात्रा की शुरुआत होगी, ये इस बात का प्रतीक है कि राहुल गांधी इस लड़ाई में पीछे नहीं हटने वाले हैं। वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "राहुल गांधी ने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे इतिहास बनेगा। देश के सामने जो चुनौतियां हैं उससे पूरा देश चिंतित है। संविधान की धज्जियां उड़ रहीं हैं। देशवासियों के सामने जो मूलभूत समस्याएं हैं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बिखराव, तानव, हिंसा ये समाप्त होनी चाहिए। इन हालातों में सामाजिक न्याय हर नागरिक को मिले इसके लिए राहुल गांधी ये यात्रा शुरू कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं के ये संदेश पूरे देश में जाएगा।"

Created On :   14 Jan 2024 3:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story