UP Budget Session 2025: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट किया पेश, 4 एक्सप्रेसवे, स्कूटी, फ्री सिलेंडर के साथ अन्य चीजों पर लगाई मुहर, जानें बजट सत्र में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट किया पेश, 4 एक्सप्रेसवे, स्कूटी, फ्री सिलेंडर के साथ अन्य चीजों पर लगाई मुहर, जानें बजट सत्र में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
  • योगी सरकार का 9वां बजट हुआ पेश
  • सुरेश खन्ना ने विधानसभा में किया बजट पेश
  • गरीब, किसान, युवा और महिलाओं पर किया फोकस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। योगी सरकार की तरफ से ये 9वां बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का यूपी बजट पेश किया है। उन्होंने इस बजट सत्र में छात्र, महिलाएं, किसानों और आम आदमियों और बुनियादी ढांचों के विकास पर जोर दिया है। उन्होंने मेधावी छात्राओं को अपने पात्रता के आधार पर स्कूटी देने का वादा किया है। इसके अलावा चार एक्सप्रेसवे का भी ऐलान किया गया है और 58 नगर पालिकाओं को स्मार्ट सिटी बनाने की भी घोषणा की है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने क्या कहा?

वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा था कि, उज्जवला योजना में 2 फ्री सिलेंडर दिया जाएगा और अयाध्या में सोलर सिटी बनाई जाएगी और 8 डेटा सेंटर पार्कों का भी निर्माण होगा। उन्होंने आगे कहा कि, इस साल परम पावन तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का बड़ा आयोजन हुआ है। सभी लोग जानते हैं कि महाकुंभ 144 सालों में आता है और ये हम सभी लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश और पूरी दुनिया के लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि हम अपने जीवनकाल में आस्था, संस्कृति और मानवता के समागम के इस महापर्व के अभागी बन पाए।

शिक्षा को लेकर क्या फैसला लिया गया?

बजट में डिप्लोमा स्तरीय 184 संस्थाओं में प्रशिक्षण पर्दान किया जाएगा और 36 राजकीय पालीटेक्निक निर्माणाधीन हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक में भी 251 स्मार्ट क्लास रूम की भी स्थापना की जाएगी। राजकीय पॉलीटेक्निक में नई टेक्नोलॉजी से परिपूर्ण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 100 करोड़ रपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक में स्मार्ट क्लास रूम, प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ रुपए और प्रदेश में आर्टिफिशियल इन्टेली शिक्षा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को स्थापित करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा आने वाले समय में देश और प्रदेश के विकास की गति में तकनीकों को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम उपयोग होगा।

आम आदमी के लिए क्या कहा?

बजट पेश करते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि, एक शासक जिसके पास कोई भी व्यक्तिगत एजेंडा नहीं होता है, वो सबसे अच्छा शासक होता है। हमारी हर योजना जनता के कल्याण के लिए ही है। ये राज्य 25 करोड़ की आबादी का है और हम पूरी तरह से ही उनके प्रति समर्पित हैं। बजट बनाने में ज्यादा छात्रों, महिलाओं, किसान, आम लोगों और बुनियादे ढांचे के विकास पर ही फोकस किया गया है।

Created On :   20 Feb 2025 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story