कांग्रेस से अनबन जारी: शशि थरूर ने फिर निकाली पार्टी की खामी, अब दिल्ली में वापसी से लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन पर कह दी ये बड़ी बात

शशि थरूर ने फिर निकाली पार्टी की खामी, अब दिल्ली में वापसी से लेकर कई राज्यों में प्रदर्शन पर कह दी ये बड़ी बात
  • कांग्रेस और शशि थरूर में जारी तकरार
  • दिल्ली में कांग्रेस की वापसी को लेकर किया दावा
  • इन राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया कमजोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस के दिग्गज नेता और तिरुवनंतपुरुम सांसद शशि थरूर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस शशि थरूर के केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंड (एलजीएफ) सरकार और पीएम मोदी की सराहना से खफा चल रही है। इस बीच अब एक बार फिर से शशि थरूर ने कांग्रेस को लेकर टिप्पणी की है। जिससे सियासी गलियारों में उनके और पार्टी के बीच तकरार की अटकलें तेज हो गई है। दरअसल, इस बार उन्होंने हालिया दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर टिप्पणी की है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि दिल्ली में पिछले तीन विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस का प्रदर्शन बद से बदतर होता चला गया है। उस हिसाब से आने वाले समय में दिल्ली की सत्ता में कांग्रेस की राह मुश्किल लग रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के भविष्य पर भी अपनी राय पेश की है। उन्होंने केरल की कम्यूनिस्ट और समाजवादी पार्टी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो फिर भी हर राज्य में एक-दो सीट के साथ मौजूद है, लेकिन ये दल तो एकआध राज्य तक ही सीमित है।

दिल्ली में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर टिप्पणी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर शशि थरूर ने कहा कि दिल्ली में तीन बार हार चुके हैं तो जब तीन बार एक राज्य में चुनाव हारते हैं तो हमें भी मालूम है कि वापस आना आसान नहीं है क्योंकि लोग दूसरे ऑप्शंस ढूंढ लेते हैं। ये तो एक बड़ा चैलेंज है।

उन्होंने कहा, "कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस सिर्फ अलायंस के साथ आगे बढ़ सकती है। जैसे यूपी में कांग्रेस 1996 तक रही और सरकार भी चलाई, लेकिन अब उसकी संभावना बहुत कम है। हम या तो समाजवादी पार्टी या किसी और दल के साथ अलायंस में ही आगे बढ़ सकते हैं। बिहार में भी यही कहानी है। तमिलनाडु में भी हम अलायंस में हैं। तो हर राज्य की कहानी अलग-अलग होती है।"

इन राज्यों में कांग्रेस को बताया कमजोर

इसके बाद शशि थरूर ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में जो मजबूती कांग्रेस दिखा सकी, वो पश्चिम बंगाल और बिहार में नहीं दिखा सकेंगे, लेकिन दूसरे तरीके से आगे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप देश की सरकार में बदलाव लाना चाहते हैं तो ये कंपल्सरी नहीं है कि हम अकेले आएं. हम दूसरे दलों के साथ, जो हमारी सोच से मिलते-जुलते हैं, उनके साथ आगे जा सकते हैं।

शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस एक-दो सीट के साथ हर राज्य में है, लेकिन ये मत भूलिए कि एक जमाने में सोशलिस्ट और कम्यूनिस्ट थे, जिनकी हर स्टेट में प्रेजेंस थी, लेकिन अभी ऐसा नहीं है। कम्यूनिस्ट सिर्फ पश्चिम बंगाल और केरल में है और बंगाल में भी जीरो सीट हैं और केरल में लोकसभा सीट नहीं है। हालांकि, केरल विधानसभा में उनकी अच्छी प्रेजेंस है। उन्होंने कहा कि सोशलिस्ट की बात करें तो सिर्फ उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी है। बाकी समता पार्टी वगैरह तो चले गए।

Created On :   27 Feb 2025 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story