लोकसभा चुनाव 2024: बहुमत से दूर भाजपा, सत्ता को लेकर एनडीए और इंडिया में मच सकती भगदड़, संयुक्त दलों को साधने में जुटे शीर्ष नेता

बहुमत से दूर भाजपा, सत्ता को लेकर एनडीए और इंडिया में मच सकती भगदड़, संयुक्त दलों को साधने में जुटे शीर्ष नेता
  • सबसे बड़ा सवाल नीतीश किसके साथ?
  • टीएमसी की ममता बनर्जी इंडिया के साथ आएंगी
  • किसकी बनेगी सरकार?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे जैसे जैसे जीत के आंकड़ों में बदल रहे है या एनडीए का मुकाबले करते हुए इंडिया गठबंधन ने जिस तरह से बढ़त बनाई है। उसके आधार पर नए नए सियासी समीकरण बनते हुए नजर आ रहे हैं। भले ही इंडिया गठबंधन बहुमत से दूर है लेकिन सियासत की लड़ाई में संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है। क्योंकि एनडीए की नेतृत्वकर्ता बीजेपी भी बहुमत से दूर है। बीजेपी बहुमत से 31 सीटें पीछे है जबकि एनडीए बहुमत पार कर चुका है। हाल ही में कई सियासी दल एनडीए में शामिल हुए थे, जिनकी जड़ें आज भी कांग्रेस और समाजवादी विचारधारा में जमी हुई हैं। लेकिन बदलते वक्त में उन्होंने पाला बदला। बात इंडिया गठबंधन की जाए तो विपक्षी दलों को एकजुट करने में जेडीयू नेता व बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई। एक तरह से ये कहा जाए कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन नींव के पहले पत्थर थे जिनके चलते इंडिया गठबंधन बना। हालांकि वो एनडीए कुनबे के साथ चले गए थे।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के साथ गए नीतीश कुमार को लेकर चुनावी नतीजों के बाद एक बार फिर कयास लगाए जाने लगे है कि वो पलटीमार के फिर से अपने पुराने साथियों के साथ आ सकते है। बीजेपी नेतृत्ववाला एनडीए गठबंधन बहुमत पार है,लेकिन बीजेपी बहुमत से दूर है। अगर कोई टूटफूट नहीं हुई तो बीजेपी सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर एनडीए में टूट होती है तो मोदी के सामने संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि इसकी संभावनाएं कम है। अभी तक के रूझानों में बीजेपी तीन सीटों पर जीत चुकी है, जबकि 238 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 97 सीटों पर आगे चल रही है वहीं एक सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है।

टीडीपी, जेडीयू,टीएमसी, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान,जेडीएस,आरएलडी के अगले कदम पर भारत की सियासत निर्भर होगी। ये जिधर जाएंगे सरकार उसी गठबंधन की बन सकती है।

भारतीय जनता पार्टी 30 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि 211 पर आगे चल रही है।

इंडियन नेशनल कांग्रेस यानि आईएनसी 7 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि 92 पर आगे चल रही है।

समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है।

आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस - एआईटीसी 30 सीटों पर आगे चल रही है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम - डीएमके 21 सीटों पर आगे चल रही है।

तेलुगु देशम - टीडीपी 16 सीटों पर आगे चल रही है।

जनता दल (यूनाईटेड) 14 सीटों पर आगे चल रही है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) - 11 सीटों पर आगे चल रही है

नेशनलिस्ट काँग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार - 6 सीटों पर आगे चल रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) - 5 सीटों पर आगे चल रही है।

कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) - सीपीआई(एम) 5 सीटों पर आगे चल रही है।

शिवसेना 5 सीटों पर आगे चल रही है

युवजन श्रमिक रयाथु कांग्रेस पार्टी - वाईएसआरसीपी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

राष्ट्रीय जनता दल - आरजेडी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - आईयूएमएल तीन सीटों पर आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी - आप 3 सीटों पर आगे चल रही है।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा - जेएमएम 3 सीटों पर आगे चल रही है।

जनसेना पार्टी - जेएनपी दो सीटों पर आगे चल रही है

कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) - सीपीआई(एमएल)(एल) दो सीटों पर आगे चल रही है।

जनता दल (सेक्युलर) - जेडी(एस) दो सीटों पर जीती

विदुथलाई चिरूथईगल काची - वीसीके 2 सीटों पर आगे चल रही है।

कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया - सीपीआई दो 3 सीटों पर आगे चल रही है।

राष्ट्रीय लोक दल - आरएलडी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

जम्मू एण्ड कश्मीर नेशनल काँफ्रेंस -2 सीटों पर आगे चल रही है।

युनाईटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल - उप्पल 1 सीट पर आगे चल रही है।

असम गण परिषद - एजीपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) - एचएएमएस 1 सीट पर आगे चल रही है।

केरल कांग्रेस - केईसी 1 सीट पर आगे चल रही है।

रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी - आरएसपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

नेशनलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी - एनसीपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

वॉइस ऑफ़ द पीपल पार्टी - वयप्प 1 सीट पर आगे चल रही है।

जोरम पीपुल्स मुवमेंट - जपं 1 सीट पर आगे चल रही है।

बीजू जनता दल - बीजेडी 1 सीट पर आगे चल रही है।

शिरोमणि अकाली दल - एसएडी 1 सीट पर आगे चल रही है।

राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी - 1 सीट पर आगे चल रही है।

भारत आदिवासी पार्टी - 1 सीट पर आगे चल रही है।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा - एसकेएम 1 सीट पर आगे चल रही है।

पट्टाली मक्कल काची - पीएमके 1 सीट पर आगे चल रही है।

मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम - एमडीएमके 1 सीट पर आगे चल रही है।

आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) - 1 सीट पर आगे चल रही है।

अपना दल (सोनेलाल) - अदल 1 सीट पर आगे चल रही है।

आजसु पार्टी - एजेएसयूपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन - एआईएमआईएम 1 सीट पर आगे चल रही है।

निर्दलीय - आईएनडी 6 सीटों पर आगे चल रहे है।

Created On :   4 Jun 2024 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story