दिल्ली एग्जिट पोल:: राष्ट्रीय राजधानी में किसकी बनेगी सरकार, एक्सिस माई इंडिया ने AAP, BJP और कांग्रेस के जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

राष्ट्रीय राजधानी में किसकी बनेगी सरकार, एक्सिस माई इंडिया ने AAP, BJP और कांग्रेस के जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े
  • दिल्ली में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव
  • एक्सिस माई इंडिया ने जारी किए एग्जिट पोल
  • आप, भाजपा और कांग्रेस में से कौन मारेगा बाजी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 27 सालों के बाद भाजपा सरकार बनने का दावा किया गया है। दिल्ली में 8 फरवरी को रिजल्ट से पहले जारी हुए तमाम एग्जिट पोल्स ने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। इसके बाद गुरुवार को एक्सिस माई इंडिया ने दिल्ली चुनाव को लेकर आंकड़े जारी किए गए हैं। बता दें, सूबे में आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

एक्सिस माई इंडिया ने जारी किए आंकड़े

एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में करीब 27 सालों के बाद भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। एग्जिट पोल का दावा है कि भाजपा पूर्व बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में शानदार वापसी कर सकती है। जबकि, सत्तारूढ़ आम आमदी पार्टी की हैट्रिक का सपना टूटने का दावा किया गया है। आंकड़ों पर गौर करें तो राष्ट्रीय राजधानी की 70 सीटों में से भाजपा 45 से 55 सीटों अपने पाले में समेट सकती है। जबकि, आप को 15 से 25 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। हालांकि, कांग्रेस को आप और भाजपा की तुलना से बेहद कम 0 से 1 सीट मिल सकती है।

इसके अलावा एक्सिस माई एंडिया के सर्वे ने वोटिंग प्रतिशत को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक, आप को 42, भाजपा को 48 और कांग्रेस को 7 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। जबकि, अन्य के खातों में तीन प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यह सर्वे 13 हजार लोगों से बातचीत के बातचीत के आधार पर जारी किया गया है।

इन एजेंसियों ने भी जारी किए आंकड़े

इससे पहले बुधवार शाम जारी एग्जिट पोल के आंकड़ों में भी दश्कों बाद भाजपा सरकार की वापसी का दावा किया है। दिल्ली में वोटिंग होने के बाद कई एग्जिट पोल्स ने आंकड़े जारी किए थे। मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा को 39 से 35 पर जीत का दावा किया गया है। इसके अलावा आप को 32 से 37 सीटें और कांग्रेस को 0 से दो सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा पी-मार्क एग्जिट पोल्स के अनुसार, भाजपा 39 से 49 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। जबकि, आप को 21 से 31 सीटें मिलने का दावा किया गया है। वहीं, कांग्रेस को महज 0 से 1 सीट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Created On :   6 Feb 2025 8:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story