Aurangzeb controversy: 'औरंगजेब अतताई नहीं अखंड भारत बनाने वाले बादशाह', अबू आजमी के बाद कांग्रेस सांसद का विवादित बयान

- औरंगजेब पर जारी सियासी बवाल
- अबू आजमी के बाद इमरान मसूद ने दिया बयान
- मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुगल बादशाह औरंगजेब पर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। सपा नेता अबू आजमी के बाद अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी औरंगेजब को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि औरंगजेब कोई अताताई नही थे, बल्कि उन्होंने तो अखंड भारत बनाने का काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने छावा मूवी पर बात करते हुए कहा कि एक फिल्म बनाकर आप इतिहास को नहीं मिटा सकते।
औरंगजेब ने बर्मा तक अखंड भारत बनाया
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता। लोगों को उसका सही ज्ञान मिलना चाहिए। औरंगजेब इस देशा का 49 साल बादशाह रहा, वह आतताई कैसे हो सकता है? उसके शासनकाल में देश की जीडीपी कहां थी, औरंगजेब हिंदुस्तान का बादशाह था। कैलाश मानसरोवर को किसने जीता, उस दौरान वर्मा तक भारत को अखंड किसने बनाया? यह सब उसके शासन में ही हुआ।
मुगल यहीं पैदा हुए और खत्म हो गए
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आज मुगलों के वंशज बर्तन धो कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। वह यहीं पैदा हुए और इसी मिट्टी में खत्म हो गए। वह अंग्रेज थे जिन्होंने हिंदुस्तान को लूटा और यहां से चले गए। आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के दोनों बेटों का कत्ल इसीलिए हुआ क्योंकि उन्होंने सरेंडर नहीं किया था। नफरत से बीजेपी इस देश को कहां लेकर जाएगी। नफरत की राजनीति से देश का नुकसान होगा। 25 करोड़ को साइडलाइन नहीं किया जा सकता।
क्या बोले थे अबू आजमी?
सपा नेता अबु आजमी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगज़ेब कोई क्रूर शासक नहीं थे। उन्होंने यहां तक दावा किया कि बनारस में जब एक पंडित की बच्ची के साथ उसके सिपहसालार ने बदतमीजी की करने की कोशिश की तो औरंगजेब ने उस सिपहसालार को दो हाथियों के बीच बंधवाकर मरवा डाला। बाद में उन पंडितों ने औरगंजेब के लिए मस्जिद बनाकर भेंट किया। वो अच्छे प्रशासक थे, जो उन्होंने किया वो सही किया। अगर कोई और राजा होता वो वो भी वही करता। बता दें कि अबू आजमी के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर भी दर्ज किया गया है।
Created On :   4 March 2025 6:48 PM IST