केजरीवाल का बड़ा एलान: 'एक भी सप्लायर को बख्शा नहीं जाएगा', पंजाब में नशा रोकने के लिए AAP सरकार सख्त, अरविंद केजरीवाल ने बताया अगला प्लान

- पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर केजरीवाल की घोषणा
- सप्लायर्स के खिलाफ लिया जाएगा सख्त एक्शन
- इस महीने में हुईं हजारों FIR दर्ज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने नशे को रोकने के लिए जंग की शुरुआत कर दी है। इस बात की जानकारी खुद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी है। इसी के साथ उन्होंने नशे को खत्म करने के लिए अपने आगे के प्लान के बारे में भी बताया। आप सरकार नशे का एक भी विक्रेता पर सख्त कार्रवाई करेगी कोई भी नहीं बख्शा जाएगा। केजरीवाल ने बुधवार (26 मार्च) को कहा कि पंजाब में हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है। अब अगले चरण में नशे के बड़े सप्लायर्स पर वार किया जाएगा। नशे का एक भी विक्रेता या सप्लायर बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी की सरकारों में पंजाब को उन्होंने “उड़ता पंजाब” के नाम से बदनाम किया था। अब लोग मिलकर “बदलता पंजाब” बना रहे हैं।
हजारों लोग गिरफ्तार
पंजाब के डीजीपी ने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने नशा विरोध अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से अब तक 2248 एफआईआर दर्ज की हैं। इतना ही नहीं बल्कि 4000 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।
नई रणनीति होगी तैयार
पंजाब डीजीपी ने कहा कि सड़कों पर नशीली दवाओं की उपलब्धता में भी कमी आई है। गांवों से शहरों तक सप्लाई लाइनों की पहचान करने और उन्हें काटने के लिए एक नई रणनीति बनाई गई है। आपूर्तिकर्ताओं और वितरकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी सीपी और एसएसपी को एक सप्ताह के अंदर-अंदर फौरन कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
Created On :   26 March 2025 11:12 AM IST