उपचुनाव 2024: वायनाड सहित दो लोस सीटों की तारीखों का ऐलान, 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव, इसमें यूपी की 9 सीटें भी शामिल

वायनाड सहित दो लोस सीटों की तारीखों का ऐलान, 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव, इसमें यूपी की 9 सीटें भी शामिल
  • उत्तराखंड में 1 विस सीट लिए 20 नवंबर को होंगे उपचुनाव
  • पंजाब की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव
  • बिहार की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों की तारीखों ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक, 47 विधानसभा और 1 संसदीय क्षेत्र (वायनाड) के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। साथ ही, उत्तराखंड में 1 विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को होगी।

असम की पांच सीटों पर होंगे विस उपचुनाव

असम की पांच सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। जिसमें धोलाई, सिडली, बोंगाईगांव, बेहाली और समागुरी सीट शामिल है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

पंजाब की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव

पंजाब में गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, बरनाला और चब्बेवाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

बिहार की चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव

बिहार के रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

राजस्थान की 7 सीटों पर विस उपचुनाव

राजस्थान की चोरासी, खींवसर, दौसे, झुंझुनू, देवली-उनियारा, सलूम्बर और रामगढ़ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

गुजरात की एक सीटों पर विस उपचुनाव

गुजरात के वाव विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

छत्तीसगढ़ की एक विस उपचुनाव

छत्तीसगढ़ की एक रायपुर सिटी साउथ सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

कर्नाटक की तीन सीटों पर होंगे विस उपचुनाव

कर्नाटक के शिगांव, संदुर और चन्नापटना सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

सिक्किम की दो सीटों पर उपचुनाव

सिक्किम की दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। जिनमें सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग सीट शामिल है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर होंगे विस उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की तालडांगरा, सिताई (एससी), नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और मदारीहाट सीट पर विस उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

केरल 2 सीटों पर विस चुनाव, एक पर लोकसभा उपचुनाव

केरल के पलक्कड़ और चेलक्कारा सीट पर विधानसभा उपचुनाव होंगे। वहीं, वायनाड सीट पर लोकसभा चुनाव होंगे। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होंगे विस उपचुनाव

मीरापुर, कुंदरकी, गाज़ियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर, कटेहरी, मझावन और-सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। बता दें कि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव नहीं होंगे।

मध्य प्रदेश की दो सीट पर होंगे विस उपचुनाव

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधासभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र की एक सीट पर लोकसभा उपचुनाव

महाराष्ट्र की एक नांदेड़ सीट पर लोकसभा उपचुनाव होंगे। यहां 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को होगी।

मेघालय की एक सीट पर विस उपचुनाव

मेघालय की एक गाम्बेग्रे विधानसभा सीट उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

उत्तराखंड की एक सीट पर विस उपचुनाव

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। यहां 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके नतीजे 23 नवंबर को होगी।

Created On :   15 Oct 2024 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story