दिल्ली पॉलिटिक्स: CM रेखा गुप्ता का AAP पर बड़ा हमला, दिल्ली का खजाना खाली करने का लगाया आरोप

CM रेखा  गुप्ता का AAP पर बड़ा हमला, दिल्ली का खजाना खाली करने का लगाया आरोप
  • सीएम रेखा गुप्ता का आप पर हमला
  • दिल्ली का खजाना खाली करने का लगाया आरोप
  • महिला समृद्धि योजना पर भी की चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को विधानसभा सत्र का आगाज होने वाला है। लेकिन, इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम रेखा गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार ने अपने कार्यकाल में दिल्ली का खजाना लूटा है।

महिला समृद्धि योजना पर कही ये बात

इस दौरान मीडिया ने सीएम रेखा गुप्ता से पूछा कि दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीने कब से दिए मिलेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार खजाना खाली छोड़कर गई है लेकिन हम पूरी प्लानिंग के साथ जनता के बीच जाएंगे और बीजेपी ने जो भी संकल्प पत्र में वादा किया है हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि आप ने क्या किया है वह ग्यारह साल से दिल्ली की जनता ने देखा है और अब बीजेपी की सरकार भी वो देखेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारी सरकार का एक ही एजेंडा है कि हमें दिल्ली को विकसित बनाना है। दिल्ली में जो-जो काम अधूरे हैं उनको पूरा करना है हमारे सभी नेता ग्राउंड पर उतरे हुए हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने आप पर साधा निशाना

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि जिन नेताओं ने दिल्ली को लूटा है हमारा काम उनका मुंह बंद कर देगा। दिल्ली की जनता को सौगात मिलनी शुरू हो जाएगी, आज की बैठक में हमने सभी विधायकों को कहा है कि कैसे हमें सभी विधानसभाओं में विकास के कार्य तेजी से करने हैं। उन्होंने कहा कि कल से दिल्ली का विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। हम सदन के समक्ष कल CAG की रिपोर्ट रखेंगे। जिन लोगों ने दिल्ली की जनता का पैसा लुटा है उनको छोड़ा नहीं जाएगा, हमारी सरकार दिल्ली के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है, कोई क्या कहता है वह वही जाने, हमारा काम दिल्ली की जनता के लिए है।

Created On :   23 Feb 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story