हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस के लिए AAP बन सकती है सियासी मुसीबत, बहुमत मिलने में भी हो सकता है बड़ा खेल!

कांग्रेस के लिए AAP बन सकती है सियासी मुसीबत, बहुमत मिलने में भी हो सकता है बड़ा खेल!
  • 1 अक्टूबर को होंगे हरियाणा में विधानसभा चुनाव
  • कांग्रेस के लिए AAP बन सकती है सियासी मुसीबत
  • बीजेपी को AAP से उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी लोकसभा के प्रदर्शन से काफी उत्साहित है। कांग्रेस को राज्य में लग रहा है कि बीजेपी बीते दस सालों के सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है। ऐसे में वह विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। हालांकि, कांग्रेस के लिए भी मुश्किलें कम नहीं है। राज्य में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हुई है।

क्या है समीकरण?

इससे पहले हुए लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ा था। इस दौरान हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी 'आप' ने गठबंधन के तहत एक सीट कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि, 'आप' यह सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। इधर, कांग्रेस ने राज्य की 9 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर जीत हासिल की थीं। इस दौरान कांग्रेस के वोट बैंक में 15 फीसदी का इजाफा हुआ था। ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी पूरे ताकत के साथ चुनाव में उतरती है तो कांग्रेस के वोट बैंक में सेंधमारी हो सकती है। इन दोनों पार्टियों को उम्मीद है कि बीजेपी राज्य में दस साल के सत्ता विरोधी लहर, किसानों और पहलवानों के सहारे वह राज्य में अकेले भी चुनाव जीत सकते हैं।

बीजेपी को 'आप' से उम्मीद

इधर, बीजेपी अपनी रणनीति पर काम कर रही है। साथ ही, पार्टी को 'आप' से उम्मीद भी काफी उम्मीद है। बीजेपी को भरोसा है कि कांग्रेस, 'आप' और दूसरे दलों के बीच वोटों का बंटवारा होगा। जिससे उनका सियासी नुकसान कम होगा।

गुजरात और गोवा विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़कर कांग्रेस को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। साथ ही, कई सीटों पर तो 'आप' के वोट बीजेपी और कांग्रेस के बीच हार-जीत के अंतर से अधिक था।

राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का समर्थन काफी ज्यादा बढ़ा है। जिसका फायदा पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। 'आप' को उम्मीद है कि वह पूरे ताकत के साथ चुनाव लड़ती है तो सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

Created On :   23 Aug 2024 12:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story