बिहार सियासत: 7 बीजेपी नेताओं ने बिहार में ली मंत्री पद की शपथ, सीएम नीतीश की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'सबको बधाई'

- 7 बीजेपी नेताओं ने बिहार में ली मंत्री पद की शपथ
- सीएम नीतीश की आई पहली प्रतिक्रिया
- सीएम नीतीश ने कहा- 'सबको बधाई'
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में आज सात विधायक विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने सभी नेताओं को बधाई दी। नीतीश कुमार मंत्रीमंडल का विस्तार बुधवार को हो गया। आज (बुधवार) को बीजेपी कोटे के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। कैबिनेट के विस्तार होने से ठीक पहले ही दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद मंत्रिमंडल की संख्या 30 से 29 हो गई थी। फिर बिहार में 7 विधायकों के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल की संख्या अब 36 हो गई है।
बीजेपी नेता कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सरावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है।
सुनील कुमार
बिहार शरीफ से विधायक सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली है। सुनील कुमार कुशवाहा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। ये जून 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे और ये पेशे से डॉक्टर भी रहे हैं।
संजय सारावगी
बीजेपी विधायक संजय सारावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण की थी। संजय सारवगी वैश्य जाति से आते हैं।
राजू कुमार सिंह
साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण किया। राजू कुमार सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं।
मोती लाल प्रसाद
रीगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोती लाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोती लाल तेली समुदाय से आते हैं और ये दो बार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
जीवेश मिश्रा
जाले विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने मंत्रीमंडल की शपथ ले ली है। ये भूमिहार जाति से आते हैं। जीवेश मिश्रा 2020 से लेकर अगस्त 2022 तक श्रम मंत्री भी रहे हैं।
कृष्ण कुमार मंटू
अमनौर से बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनका नाता कुर्मी जाति से है। मुखिया के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी।
विजय कुमार मंडल
सिकटी सीट से बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने शपथ ग्रहण कर ली है। विजय कुमार मंडल केवट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
Created On :   26 Feb 2025 6:43 PM IST