समाज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह समेत कई नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का आज स्थापना दिवस है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दोनों राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। प्रकृति के आशीर्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले दोनों राज्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे यकीन है कि दोनों राज्यों के लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। मैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के अद्भुत लोगों को प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखने की कामना करती हूं।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट कहा, "अरुणाचल प्रदेश के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर अरुणाचल प्रदेश ने भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। राज्य नई ऊंचाइयों को छुए।"
शाह ने एक और पोस्ट में कहा, "मिजोरम के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। समृद्ध विरासत से संपन्न मिजोरम के लोगों ने हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मैं राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।"
वहीं, भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर कहा, "समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मनमोहक लोक कलाओं, एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर वहां के सभी भाई-बहनों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन राज्यों की समृद्ध परंपराएं, विविध भाषाएं एवं सांस्कृतिक विरासत हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि यह दोनों राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करें और यहाँ के निवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।"
छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम राज्य के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Feb 2025 9:21 AM IST