राजनीति: बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं तेजस्वी यादव

बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं  तेजस्वी यादव
बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं।

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है, जो अचेत अवस्था में हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की वर्तमान स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है और जिस तरीके से उनका व्यवहार है, वो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री पद पर बने रहने लायक नहीं हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा देकर यहां से निकल जाना चाहिए क्योंकि 14 करोड़ जनता के भविष्य का सवाल है। बिहार के लोग भी अब यह सोचने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लगातार महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। कभी किसी का भी पैर पकड़ने लगते हैं। मंत्री का सिर टकराने लगते हैं। यह क्या बताता है, उनकी स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह आखिर महिला को देखकर भड़कते क्यों हैं? नीतीश कुमार बराबर मेरे पिता के बारे में बोलते हैं, लेकिन उनके सीएम बनने से पहले ही हमारे पिता कई बार सांसद और विधायक बन चुके थे। लालू यादव और नीतीश कुमार की कोई तुलना नहीं हो सकती है। नीतीश कुमार के पास कोई भी विचारधारा नहीं है। लालू यादव ने विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। नीतीश कुमार को त्यागपत्र दे देना चाहिए, बिहार की स्थिति ठीक नहीं है। नीतीश कुमार को तो दो बार मुख्यमंत्री हमने बनाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 March 2025 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story