राष्ट्रीय: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की यात्रा के कारण मराठवाड़ा संभाजीनगर परिसर में रद्द हुई पुलिस भर्ती परीक्षा अंबादास दानवे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की यात्रा के कारण मराठवाड़ा संभाजीनगर परिसर में रद्द हुई पुलिस भर्ती परीक्षा  अंबादास दानवे
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि, उनकी यात्रा के कारण मराठवाड़ा संभाजीनगर परिसर में पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि, उनकी यात्रा के कारण मराठवाड़ा संभाजीनगर परिसर में पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई।

जेल पुलिस के पद पर भर्ती प्रक्रिया को अचानक रद्द कर दिया गया, इसको लेकर विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने विभागीय खेल परिसर में छात्रों से मुलाकात की और आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की यात्रा के कारण मराठवाड़ा संभाजीनगर परिसर में पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द की गई।

बता दें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो अगस्त को छत्रपति संभाजी नगर जिले के दौरे पर थे। उनके दौरे के चलते पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये और जलगांव रोड पर भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। इन सबके बीच छत्रपति संभाजी नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। इससे पुलिस भर्ती के लिए आये युवाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

इस मामले में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस आयुक्त से बात की। उन्होंने स्वीकार किया है कि मैनपावर की कमी के कारण उन्होंने भर्ती रद्द कर दी है। दानवे ने कहा कि यह सही नहीं है। यह 2500 छात्रों के साथ अन्याय है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Aug 2024 5:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story